{"_id":"6044ed8b1b203d363c2320bb","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-7-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: 61 कोरोना पॉजिटिव मामले, बिलासपुर की महिला ने आईजीएमसी में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: 61 कोरोना पॉजिटिव मामले, बिलासपुर की महिला ने आईजीएमसी में तोड़ा दम
Sun, 07 Mar 2021 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 61 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बिलासपुर से रेफर कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल महिला 77 वर्ष की थी। महिला का एसपीओ लेवल कम होने के बाद इसे रेफर किया गया था। लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने मौत की पुष्टि की है। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। जिले में 21 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सबसे अधिक मामले बड़ू साहिब इटरनल विश्वविद्यालय से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यहां एक साथ 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद विद्यार्थी लौट रहे हैं। कैंपस में प्रवेश करने से पहले सभी के कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं जिसमें कई लोग संक्रमित निकल रहे हैं। ऊना 11, शिमला 9 कांगड़ा 7, सोलन-हमीरपुर 6-6, और कुल्लू में एक मामला आया है।
विज्ञापन