फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 3 September 2020

शिमला के राम बाजार में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव

Thu, 03 Sep 2020 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 3 September 2020
फाइल फोटो - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बिलासपुर में 11, शिमला में 4, किन्नौर में 6, कांगड़ा में 2, सिरमौर चंबा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस आया है। राजधानी शिमला के राम बाजार में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी पंजाब में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटने के बाद सभी होम क्वारंटीन थे।

विज्ञापन


संक्रमितों को कोविड केयर में शिफ्ट किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में कोरोना के 11 और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बिलासपुर सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित घुमारवीं पुलिस थाना के सात जवान संक्रमित हुए हैं। वहीं झंडूता ब्लॉक के दो बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला बिलासपुर में वीरवार सुबह कोरोना के 11 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में घुमारवीं पुलिस थाना के सात जवान शामिल हैं। जो संक्रमित जवान के संपर्क में आए थे। वहीं दो सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा झंडूता ब्लॉक के संडयार गांव के दो बुजुर्गों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसमें एक 77 और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें नियमों के आधार पर होम और कोविड केयर केंद्र में आइसोलेट किया जा रहा है।


किन्नौर जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि जिले में पॉजिटिव आए सभी लोग कामगार हैं। इनको एक स्थानीय ठेकेदार प्रशासन की अनुमति पर किन्नौर लाया था। इनमें से तीन बिहार, जबकि तीन हरिद्वार से संबधित हैं। ये सभी निजी वाहनों से 26 अगस्त को किन्नौर पहुंचे थे और सभी को आईटीआई ऊरनी स्थित संस्थागत क्वांरटीन केंद्र में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed