{"_id":"6060a4f28ebc3ee64917da7d","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-28-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना से तीन और मौतें, 189 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना से तीन और मौतें, 189 संक्रमित
Sun, 28 Mar 2021 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक बिलासपुर, कांगड़ा और कुल्लू के रहने वाले हैं। प्रदेश में 189 कोरोना के नए मामले आए हैं। कांगड़ा में 62, सोलन में 34, शिमला 20, हमीरपुर 16, ऊना 14, मंडी 7, बिलासपुर 30, सिरमौर 3, कुल्लू 1 और चंबा में 2 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में टंग गांव के 64 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग कोरोना के साथ हाइपरटेंशन और शुगर से पीड़ित था।
विज्ञापन
मनाली में 61 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है। घुमारवीं के करलोटी गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। विजय कुमार को शनिवार को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। बिलासपुर जिले में रविवार को नयनादेवी आईटीआई के 11 प्रशिक्षुओं सहित करोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 100 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। हिमाचल में कोरोना की पहली लहर का प्रकोप दिसंबर के बाद कम होना शुरू हुआ था। मार्च में ही इसकी रफ्तार फिर बढ़ने लगी। हिमाचल का डेथ रेट भी अभी 1.6 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी है।
विज्ञापन