फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 28 July 2021

वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे लोग

Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
सार

हिमाचल में बुधवार को कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 116 लोगों ने कोरोना को मौत दी है।

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 28 July 2021
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के बाद भी लोग कोरोना पाजिटिव हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए अध्ययन में पता चला कि जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज लगाई है, वे कम और जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है, वे ज्यादातर संक्रमित हो रहे हैं। 19 से 25 जुलाई तक राज्य में कुल 670 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 457 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाई है। 138 लोग पहली खुराक और 63 लोगों ने दोनों डोज लेने के बाद संक्रमित पाए गए हैं।  

विज्ञापन


जिला बिलासपुर में 40 पॉजिटिव लोगों में 15 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है। 11 लोग वैक्सीन की पहली और 13 लोग दूसरी खुराक लेने के बाद भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला चंबा में 175 पॉजिटिव में से 131 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ। 37 को पहली खुराक, 7 लोग दूसरी खुराक, हमीरपुर में 28 पॉजिटिव में से 15 लोगों का टीकाकरण नहीं, 9 लोग पहली और 4 लोग दूसरी खुराक, जिला कांगड़ा में 86 पॉजिटिव में से 62 लोगों का टीकाकरण नहीं, 15 लोग वैक्सीन की पहली और 21 लोग दूसरी डोज लेने के बाद भी संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन


किन्नौर में 14 पॉजिटिव में से 5 का टीकाकरण नहीं, 7 लोग पहली और एक व्यक्ति दूसरी खुराक, कुल्लू में 33 पॉजिटिव में से 25 लोगों का टीकाकरण नहीं, 7 लोग पहली और एक व्यक्ति दूसरी खुराक लेने के बाद भी पॉजिटिव आया है। लाहौल स्पीति में 7 पॉजिटिव में से किसी भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। जिला मंडी में 153 पॉजिटिव में से 106 का टीकाकरण नहीं हुआ। 31 लोग पहली और 16 लोग दूसरी डोज के बाद भी संक्रमित आए। शिमला में 92 पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 72 का टीकाकरण नहीं हुआ। 13 लोग पहली और 7 लोग ने दूसरी खुराक  लेने के बाद भी पॉजिटिव निकले। सिरमौर में 4 पॉजिटिव में से 2 लोगों का टीकाकरण नहीं, 2 लोगों ने पहली खुराक, सोलन में 13 पॉजिटिव में से 7 लोगों का टीकाकरण नहीं, एक व्यक्ति पहली और 2 लोग दूसरी डोज लेने के बाद भी संक्रमित निकले। इसी तरह ऊना में 25 लोग पॉजिटिव आए। इनमें 10 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ। 5 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 3 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी। 12 पॉजिटिव का वैक्सिनेशन संबंधी रिकॉर्ड नहीं है।

हिमाचल में कोरोना के 108 नए मामले, दो मरीजों की मौत 
हिमाचल में बुधवार को कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 116 लोगों ने कोरोना को मौत दी है। मंडी और चंबा में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। हिमाचल में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3504 हो गया है। प्रदेश में बुधवार को 17649 लोगों की सैंपल लिए गए हैं। ब्यूरो

त्योहारों पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराएं राज्य
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार ने त्योहारों के दौरान कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करवाने के लिए राज्यों को निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से हिमाचल प्रदेश समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा गया है कि त्योहारों के दौरान खास एहतियात बरती जाए। कई राज्यों में वायरल के रीप्रोडक्शन नंबर एक प्रतिशत से कम है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी यह ज्यादा है।


ऐसे में इस आर फैक्टर को बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना होगा। त्योहारों के दौरान कोविड उचित व्यवहार का पालन कराना सुनिश्चित करना होगा। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन पर भी जोर देना होगा। पत्र में यह भी कहा है कि कोविड प्रबंधन के संबंध में उचित कदम उठाने के लिए वहां संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। गृह मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कंटेनमेंट संबंधी कदमों को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed