फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 19 September 2021

हिमाचल: एक संक्रमित की मौत, बोर्डिंग स्कूल के विद्यार्थियों सहित 92 कोरोना पॉजिटिव मामले

Sun, 19 Sep 2021 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Sep 2021 08:38 PM IST
सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 19 September 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 92 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा में 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई है। मंडी 36, हमीरपुर 27, कांगड़ा 9, चंबा 5, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति 3-3, शिमला, ऊना  4-4 और सोलन में एक मामला आया है। पिछले 24 घंटे में 140 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 3601 सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


मंडी जिले के धर्मपुर में एक बोर्डिंग स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्टाफ के सदस्य 25 सदस्य संक्रमित आए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 188 सैंपलों की जांच की। इसमें अकेले बोर्डिंग स्कूल धर्मपुर से 25 मामले, सदर से 3, बल्ह से 3, जोगिंद्रनगर 1, गोहर 1, सरकाघाट 1 और करसोग से दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लोग संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अभी भी लोग नहीं संभले तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। उन्होंने जनता से कोरोना नियमों की कड़ाई से पालना करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के निर्देश, तीसरी लहर को लेकर तैयारियां रखे सरकार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अक्तूबर और नवंबर में तीसरी लहर आने की संभावना है। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां करने के लिए कहा है। बंदिशों में ज्यादा ढील दिए जाने से मामले बढ़ सकते हैं।


इधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सभी सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठकर तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की। वेंटिलेटर, बिस्तरों, पीडियाट्रिक्स वार्ड की स्थिति के बारे में सीएमओ से फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed