फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 28 November 2020

Coronavirus in Himachal: कोरोना से 14 की मौत, 24 घंटे में रिकॉर्ड 936 मामले

Sat, 28 Nov 2020 10:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 28 November 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 14 की कोरोना से मौत हो गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 936 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। धर्मपुर के कोट की 95 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला ने सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। महिला को 26 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


वहीं सुंदरनगर के जड़ोल निवासी 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग और मंडी शहर के पुरानी मंडी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गई। कांगड़ा जिले में परागपुर की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला, योल अस्पताल में 91 वर्षीय बुजुर्ग और पालमपुर अस्पताल में 94 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन


चंबा जिले में किहार की 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। कुल्लू जिले की आनी निवासी 58 वर्षीय महिला और मंडी जिले की 45 वर्षीय महिला निवासी बीहनी तहसील छतराड़ी की खनेरी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रामपुर निवासी 52 वर्षीय संक्रमित महिला और ननखड़ी निवासी 70 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ दिया। शिमला के डीडीयू अस्पताल से रेफर 62 वर्षीय एक मरीज की भी मौत हो गई है। यह आनी का रहने वाला था। सोलन में 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई है। नालागढ़ के पंजेहरा के साथ लगते गांव कोलांवाला में 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। मृतक एलआईसी में विकास अधिकारी के पद पर तैनात था।

चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत अपना कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने गत दिनों से उनके संपर्क में आए समस्त लोगों से आह्वान किया है कि वे आइसोलेट हो जाएं और अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें।


प्रदेशभर में शनिवार को 936 नए मामले आए हैं। शिमला 220, मंडी 166, कांगड़ा 160, सोलन 93, कुल्लू 76, बिलासपुर 42, चंबा 41, ऊना 40, किन्नौर 30, हमीरपुर 29, लाहौल-स्पीति 24 और सिरमौर में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed