{"_id":"5f8c45f23a9ecb435e22e094","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-18-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 174 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 174 पॉजिटिव
Sun, 18 Oct 2020 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रविवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें एक बुजुर्ग हमीरपुर निवासी जबकि एक युवक कुल्लू का रहने वाला है। वहीं जोनल अस्पताल की महिला डॉक्टर समेत जिले में रविवार को 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के शिवनगर निवासी 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को बीते 15 अक्तूबर को हमीरपुर से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे 16 अक्तूबर से वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बुजुर्ग ने रविवार शाम करीब साढे़ पांच बजे दम तोड़ दिया। कुल्लू के शाढ़ाबाई निवासी 33 वर्षीय युवक जो कोरोना पॉजिटिव था, को कुल्लू से नेरचौक के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक को कई दिनों से पीलिया, स्टोन की समस्या थी। जिले में डॉक्टर समेत 46 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 39 आरटी-पीसीआर जबकि 7 रैपिड एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर जोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत है।
विज्ञापन
पॉजिटिव मामलों में अधिकांश मंडी शहर, जेल रोड, जवाहर नगर, सुहड़ा मोहल्ला, लडभड़ोल, सुंदरनगर, बल्ह, पधर, जंजैहली, सरकाघाट और एसपी कार्यालय से एक महिला और पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एसएस डॉ. जीवानंद चौहान ने दो कोरोना संक्रमितों की मौत सहित 46 नए मामले आने की पुष्टि की है। सोलन की 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की पीजीआई चंडीगढ़ मे मौत हुई है। प्रदेश में रविवार को 174 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी में 46, शिमला 34, कांगड़ा 20, हमीरपुर में 17, कुल्लू 14, ऊना 12, बिलासपुर 9, सोलन-सिरमौर 7-7, चंबा में 8 मामले आए हैं।
विज्ञापन