फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in himachal pradesh covid-19 positive case today updates 9 November 2021

हिमाचल: स्कूल खुलते ही सात विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, 129 नए मामले

Tue, 09 Nov 2021 10:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Nov 2021 10:28 PM IST
सार

हिमाचल में मंगलवार को कोरोना से जिला कांगड़ा की एक बुजुर्ग की मौत हुई है जबकि 129 लोग पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
coronavirus in himachal pradesh covid-19 positive case today updates 9 November 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां समाप्त होते ही आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को सात विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांगड़ा जिला में चार, ऊना में दो और हमीरपुर जिला में एक विद्यार्थी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। शेष नौ जिलों में कोई भी विद्यार्थी मंगलवार को संक्रमित नहीं पाया गया। प्रदेश में 27 सितंबर से अभी तक सरकारी स्कूलों में 514 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें से 316 रिकवर हो गए हैं जबकि 196 अभी एक्टिव केस हैं। बुधवार से तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने हैं। मंगलवार को आठवीं से बारहवीं कक्षा में 63 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में आकर नियमित कक्षा लगाई। आठवीं में 58.71, नवीं में 64, दसवीं में 65, ग्यारहवीं में 63 और बारहवीं कक्षा में 65 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


मंगलवार को लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 76 फीसदी विद्यार्थी कक्षाओं में आए। बिलासपुर जिला में 64, चंबा में 66, हमीरपुर में 75, कांगड़ा में 74, किन्नौर में 53, कुल्लू में 61, मंडी में 51, शिमला में 48, सोलन में 60, सिरमौर में 70 और ऊना जिला में 69 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में आकर कक्षाएं लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना से एक की मौत, 129 नए मामले
हिमाचल में मंगलवार को कोरोना से जिला कांगड़ा की एक बुजुर्ग की मौत हुई है जबकि 129 लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3768 पहुंच गया है। प्रदेश में सोमवार को 6430 लोगों की सैंपलिंग हुई है। हिमाचल में लगातार सैंपलिंग की संख्या घट रही है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 1083 रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed