{"_id":"5ec77ca3608c2b3aab37147c","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-31-positive-cases-in-hamirpur-side-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में हड़कंप, सुबह से शाम तक बजते रहे एंबुलेंस के सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में हड़कंप, सुबह से शाम तक बजते रहे एंबुलेंस के सायरन
Fri, 22 May 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर में वीरवार का दिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद भाग दौड़ भरा रहा। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। वीरवार को जिला में एक दिन में ही कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जो न केवल जिला की जनता बल्कि प्रदेश सरकार के लिए भी बेहद चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
इनमें से 90 फीसदी लोग वह हैं, जो हाल ही में श्रमिक ट्रेन में सवार होकर मुंबई, कर्नाटक और दिल्ली समेत अन्य बाहरी राज्यों से हमीरपुर आए हैं। वीरवार को सुबह दस बजे कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा ही था कि दोपहर बाद शाम चार बजे पांच और नए मामले सामने आ गए।
विज्ञापन
थोड़ी देर के बाद छह नए मामले और कुछ मिनट के बाद चार नए मामले सामनेआने से यह आंकड़ा 31 पहुंच गया। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस कोविड-19 केयर सेंटर डुग्घा और भोटा से नादौन, बड़सर, टौणीदेवी, भोरंज और सदर हमीरपुर में इधर से उधर सायरन बजाती दौड़ती दिखी। पूरा जिला एंबुलेंस के सायरनऔर सड़कों पर जगह-जगह एंबुलेंस नजर आने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमीरपुर जिला ऑरेंज जोन में था, जिसके चलते जिलावासियों की सुविधा के लिए कर्फ्यू में ढील का समय आठ घंटे किया गया। कोरोना मुक्त की राह पर चल रहा हमीरपुर जिला वीरवार को अचानक कोरोना के जंजाल में फंसता नजर आ गया। अब यह जिला रेड जोन की तरफ जाता दिख रहा है, जोकि चिंता का विषय है। वीरवार को जहां-जहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उन गांवों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, कोरोना वॉरियर्स मेहनत के साथ अपने क्षेत्र में जुटे हैं। जनता बस कोरोना एडवाइजरी का पालन कर सहयोग करे।