फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh Brockhost Chhota Shimla four colonies sealed No entry in Himachal pradesh secretariat

ब्रॉकहास्ट में चार सरकारी कॉलोनियां सील, सचिवालय में लोगों की भीड़ गायब

Fri, 24 Jul 2020 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Jul 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh Brockhost Chhota Shimla four colonies sealed No entry in Himachal pradesh secretariat
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सचिवालय के एलर्जली भवन से शुक्रवार को भीड़ गायब हो गई है। अफसरशाही आर्म्सडेल बिल्डिंग में दिनभर काम निपटाती रही। मंत्री भी सचिवालय में अपने दफ्तर नहीं पहुंचे और उनके समर्थकों का जमघट भी नदारद रहा। मुख्य सचिव अनिल खाची सुबह साढ़े नौ बजे सचिवालय पहुंच गए थे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री के उप सचिव को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ब्रॉकहास्ट में चार सरकारी कॉलोनियां सील कर दी हैं और कड़ा पहरा लगा दिया है। यह वही कालोनी है, जहां उक्त अधिकारी को सरकारी आवास अलॉट है और वह यहीं रहता है। प्रदेश सचिवालय में कार्य दिवस में इससे पहले ऐसी सुरक्षा व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई। कड़ी सुरक्षा होने के बाद से सचिवालय से अफसरों और अन्य कर्मचारियों ने भी काफी राहत पाई है। ये अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से काफी चिंतित थे। 
विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन ने कड़े फरमान जारी किए हैं कि अगर गेट पर सुरक्षा कर्मी से कोई भी बाहरी व्यक्ति भिड़ता है तो तुरंत उसकी फोटो खींचकर भेजी जाए। अगर बाहरी लोग बिना पास अवैध रूप से सचिवालय में प्रवेश कराए गए तो सुरक्षा कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।  हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा कहते हैं कि सचिवालय प्रशासन के सुरक्षा प्रबंध कड़े करने से शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। दफ्तर का काम भी शांति से निपटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसुम्पटी की हिमुडा कालोनी को किया गया सील 
जिला प्रशासन ने कसुम्पटी की हिमुडा कॉलोनी के ब्लॉक नंबर आठ को भी सील कर दिया है। यहां एक फ्लैट से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एसडीएम ग्रामीण मनोज कुमार ने शुक्रवार को ब्लॉक सील करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि लोगों की आवाजाही रोकी जा सके और कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed