{"_id":"62d43377d179b13d2c47a9be","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-alert-in-four-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल के चार जिलों में कोरोना को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल के चार जिलों में कोरोना को लेकर अलर्ट
Sun, 17 Jul 2022 09:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:36 PM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,352 पहुंच गई है। अस्पतालों में अभी 37 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने हिमाचल के चार जिलों कांगड़ा, चंबा, शिमला और मंडी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेजी के साथ कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कांगड़ा में 565, चंबा में 432, शिमला में 326 और मंडी में 259 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,352 पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने इन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सैंपल बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित करने के लिए कहा है। ये टीमें लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को भी अस्पतालों में इंतजाम करने के लिए कहा है। घर में आइसोलेट कोरोना मरीज की अगर तबीयत खराब हो जाती है तो उन्हें तुरंत अस्पताल लाने को भी कहा गया है। अस्पतालों में अभी 37 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
75 दिन तक मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज
हिमाचल में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को 75 दिन तक मुफ्त बूस्टर डोज लगेगी। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के तहत 18 से अधिक आयु वर्ग के 50 लाख आबादी का टीकाकरण किया जाएगा। जिलों में कोविड टीकाकरण सत्र की योजना बनाई जा रही है। इन्हें दैनिक आधार पर कोविड पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 565, चंबा 432, शिमला 326, मंडी 259, सिरमौर 173, कुल्लू 151, हमीरपुर 134, सोलन 103, बिलासपुर 91, ऊना 60, किन्नौर 37 और लाहौल स्पीति में 21 सक्रिय मामले हैं।