फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths update for november 11

हिमाचल में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 625 नए मामले, 30 से ज्यादा शिक्षक भी पॉजिटिव

Wed, 11 Nov 2020 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths update for november 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सात और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कालेज में बुधवार सुबह कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। धर्मपुर के बलैया गांव के 73 साल के वृद्ध और कुल्लू जिले की बधोगरी गांव की 73 साल की वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। पालमपुर के भौरा गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति ने धर्मशाला अस्पताल में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। टांडा में कांगड़ा के घुरकड़ी की 53 वर्षीय संक्रमित महिला और बाग के 62 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।  कोरोना की चपेट में आए मुख्य सचिव के ससुर की आईजीएमसी में देर रात मौत हो गई है। कुमारसेन के रहने वाले 87 बुजुर्ग को 9 नवंबर की सुबह आईजीएमसी में दाखिल किया था। मौत की पुष्टि आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। आईजीएमसी की एक महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव है। चंबा के कोविड अस्पताल में भरमौर के 45 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में बुधवार को 625 नए मामले हैं। कांगड़ा जिले में 80, मंडी 104, शिमला 99, चंबा 39, ऊना 43, कुल्लू 69, किन्नौर 63, बिलासपुर 37, सोलन 14, हमीरपुर 11, सिरमौर 22 और लाहौल-स्पीति में 44 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27418 पहुंच गया है। 5605 सक्रिय मामले हैं। 21386 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 399 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंडी में 26 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं। अकेले पधर सीसे स्कूल के 13 शिक्षक, सेरी पधर, साहल कुन्नू, कोलनी ढलवान, भद्रवाड़, पौंटा और रिस्सा स्कूल के 30 शिक्षक और गैर शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा आईआईटी कमांद के 2 छात्र और एक कर्मचारी का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। टांडा अस्पताल के दो डॉक्टर और पुलिस लाइन सकोह के दो जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। सिरमौर के सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामनीवाला से पांच और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में दो शिक्षक भी पॉजिटिव निकले हैं। चिंतपूर्णी के एक स्कूल का कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। 

विज्ञापन


केएनएच में ऑपरेशन थियेटर बंद
वहीं, प्रदेश के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल का मुख्य ऑपरेशन थियेटर एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। ऑपरेशन थियेटर में काम करने वाले ओटीए के पॉजिटिव आने के बाद प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। दो अन्य ओटीए भी छुट्टी पर हैं। ऐसे में गायनी का ऑपरेशन करवाने आई महिलाओं को अब अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। अस्पताल में इमरजेंसी ऑपरेशन होते रहेंगे।  कोरोना फैलने की आशंका के चलते यह फैसला लिया है। कमला नेहरू अस्पताल में रोजाना औसतन दो से तीन गायनी के ऑपरेशन होते हैं। शिमला, सोलन, मंडी और बिलासपुर के अलावा अन्य जिलों से मरीज ऑपरेशन के लिए आते हैं। अस्पताल के कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद ऑपरेशनों की संख्या में कमी आई है। मरीजों को अब ऑपरेशन की नई तिथि दी जाएगी।  कमला नेहरू अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. ज्योति महाजन ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में तैनात एक ओटीए कोरोना पॉजिटिव आया है। दूसरे ओटीए के पिता पॉजिटिव निकले हैं। एक अन्य ओटीए के पिता की मौत हुई है, लिहाजा वह भी छुट्टी पर है। अगले सप्ताह तक एक ओटीए ड्यूटी ज्वाइन कर लेगा जिसके बाद व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल में इमरजेंसी ऑपरेशन होते रहेंगे। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रयोगशाला में एक कर्मी पॉजिटिव, अन्य आइसोलेट
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रयोगशाला को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।  साथ ही कर्मी के संपर्क में आए सात अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। पॉजिटिव आने की वजह से अब प्रदूषण व एयर क्वालिटी के सैंपल की जांच प्रभावित हो सकती है। फिलहाल, मुख्यालय ने लैब को सैनिटाइज कर मुख्यालय के अधिकारियों को तैनात किया है, लेकिन सैंपलिंग करने वाले वैज्ञानिकों के न होने से काम सुचारु होने में दो से तीन दिन लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन में शामिल

वहीं ऊना जिले की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जाड़ला कोड़ी के वार्ड 6, मावा कोहलां के वार्ड 2, भद्रकाली के वार्ड 8, बढ़ेड़ा राजपूतां के वार्ड 2, बड़ोह के वार्ड 7, भंजाल अप्पर के वार्ड 3, हरोली के वार्ड 4, लोअर भंजाल के वार्ड 1, कुठार बीत के वार्ड 6, चड़तगढ के वार्ड 5, बहड़ाला के वार्ड 8, लोअर अरनियाला के वार्ड 7, रायपुर सरोहां के वार्ड 4, रक्कड़ के वार्ड 2, लोअर देहलां के वार्ड 8, अंब के वार्ड 11, टकारला के वार्ड 2, नंदपुर के वार्ड 3 में एक निर्धारित स्थल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed