फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 10

CoronaVirus in Himachal: 10 और पॉजिटिव मरीजों की मौत, 773 नए मामले, संगड़ाह में तीन दिन लॉकडाउन

Thu, 10 Dec 2020 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 10
coronavirus demo - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मंडी में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें मंडी के राजगढ़ निवासी 76 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला, बिलासपुर के घुमारवीं की संक्रमित महिला और सुजानपुर टिहरा हमीरपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। चंबा अस्पताल में 63 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते  रैंसरी के एक 43 वर्षीय  संक्रमित व्यक्ति टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शिमला में 58 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। सोलन में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 773 नए मामले आए हैं। मंडी में 154, कांगड़ा 131, शिमला 142, बिलासपुर 90, कुल्लू 53, सिरमौर 35, ऊना 49, सोलन 27, चंबा 24, किन्नौर 21, हमीरपुर 41 और लाहौल-स्पीति में 4 पॉजिटिव मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 47703 पहुंच गया है। 7865 सक्रिय मामले हैं। 39031 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 763 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।  हिमाचल में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह में रिकवरी रेट 79 फीसदी था। वहीं बुधवार को रिकवरी रेट 81 फीसदी हो गया। मृत्युदर में भी कमी रिकॉर्ड हुई है। यह भी घटकर 1.8 से 1.6 फीसदी है। स्वास्थ्य सचिव ने विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



सिरमौर के संगड़ाह में तीन दिन बंद रहेगा बाजार
वहीं, सिरमौर के संगड़ाह में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद बाजार को बंद रखने के आदेश हुए हैं। प्रशासन ने संगड़ाह बाजार में तीन दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान बाजार बंद रहेगा। लॉकडाउन के दौरान दवाइयों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें, ढाबा व व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार तक बंद रहेंगे। गुरुवार शाम हुई व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक में व्यापारियों तथा स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि संगड़ाह में मंगलवार को हुए 79 कोविड सैंपल मे से 5, बुधवार को 74 में से 3 तथा गुरुवार को हुए 17 टेस्ट में से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए है। बाजार में कुल 230 के करीब दुकानें व्यापार मंडल के पास पंजीकृत है। जिनमें से 170 छोटे-बड़े दुकानदारों के सैंपल हो चुके हैं। व्यापार मंडल प्रधान रणजीत चौहान तथा अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को यहां बाजार बंद रहेगा। जबकि रविवार को संगड़ाह में जिला दंडाधिकारी सिरमौर अथवा जिला प्रशासन के आदेशानुसार साप्ताहिक अवकाश के चलते बाजार बंद रहता है।

विज्ञापन

किस जिले में कितनी मौतें, कितने सक्रिय मामले

जिला                मौतें     सक्रिय मामले
बिलासपुर            20        438 
चंबा                 43         330 
हमीरपुर            34         305 
कांगड़ा            151       1319 
किन्नौर            13        300
कुल्लू              77        366
लाहौल-स्पीति    11          83
मंडी              100     1454
शिमला           203     1785
सिरमौर           21       195
सोलन            63      1010
ऊना              27      280 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed