फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 09

CoronaVirus in Himachal: 13 पॉजिटिव मरीजों की मौत, 737 नए मामले

Wed, 09 Dec 2020 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 09
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 13 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन और एक व्यक्ति की मंडी में होम आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में कुल्लू के लरनाकड़ो निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर जिला के हनोह भोरंज निवासी 85 वर्षीय संक्रमित महिला के अलावा एक अन्य की मौत हो गई। इसके अलावा खलियार निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग और डैहर निवासी बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं बिलासपुर में बैहना की एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। चंबा में 60 वषीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा। मनाली में भी संक्रमित महिला ने दम तोड़ा। शिमला जिले में छह संक्रमितों की मौत हो गई है। मृतकों में सदर मंडी की 58 वर्षीय महिला, सांगटी समरहिल के 62 वर्षीय बुजुर्ग और कृष्णानगर के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। रामपुर में दो संक्रमित महिलाओं ने दम तोड़ा। इसके अलावा एक अन्य मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 737 नए मामले आए हैं।  कांगड़ा में 166, सोलन 112, मंडी 149, शिमला 106, कुल्लू 36, चंबा 38, हमीरपुर 31, किन्नौर 24, ऊना 15, सिरमौर 40, बिलासपुर 13  और लाहौल-स्पीति में 7 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 46930 पहुंच गया है।  7475 सक्रिय मामले हैं। 38656 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 755 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर मिलेगी पीटीसी डरोह में एंट्री

कोविड-19 के बीच मुख्य आरक्षी बनने के लिए शुरू होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पुलिस कर्मियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेकर जाना होगा। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि पीटीसी डरोह में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए परिसर में सिर्फ उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होगी। 

पुलिस मुख्यालय की प्रवक्ता डॉ. मोनिका ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान कोविड से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। पीटीसी में आरक्षी से मुख्य आरक्षी बनाने के लिए लोअर स्कूल कोर्स चलाया जाएगा। साथ ही जेल वार्डरों और पुलिस आरक्षियों के लिए भी ट्रेनिंग कोर्स का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा एसआई के लिए अपर स्कूल कोर्स और एएसआई के लिए इंटरमीडिएट कोर्स अप्रैल महीने से शुरू किए जाएंगे। बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से एक प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा जिसमें ट्रेनिंग कॉलेज के विस्तार की मांग की जाएगी ताकि ज्यादा अभ्यर्थियों को बेहतर ट्रेनिंग दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed