{"_id":"5f3b7edf8ebc3e3cf67f7071","slug":"coronavirus-in-himachal-covid-19-latest-update-for-august-18-driver-positive-in-cm-residence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में तैनात 14 कर्मियों समेत प्रदेश में 39 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में तैनात 14 कर्मियों समेत प्रदेश में 39 संक्रमित
Wed, 19 Aug 2020 03:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा में तैनात 14 और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक की सोमवार रात और 13 की मंगलवार को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में मंगलवार को कुल 39 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें शिमला के 15, ऊना में 6, चंबा और कांगड़ा 12,दो, सोलन और सिरमौर एक-एक, हमीरपुर में दो नए मरीज शामिल हैं। सीएम की सुरक्षा में तैनात संक्रमित एक कर्मी को डीडीयू शिमला और बाकी मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
गौर हो कि पिछले दिनों सीएम की स्क्वायड के चालक और सुरक्षा कर्मी के पॉजिटिव आने के बाद 47 अन्य सुरक्षा कर्मियों के सैंपल लिए गए थे। सभी को संस्थागत क्वारंटीन भी कर दिया गया था। इनमें से 14 के सैंपल पॉजिटिव आ गए हैं, जबकि 8 की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4245 पहुंच गया है। 1363 सक्रिय मामले हैं। 2923 मरीज ठीक हो गए हैं। मंगलवार को 89 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 17 की मौत हो चुकी है। 40 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। सोलन जिले में में केवल एक कोविड-19 पॉजिटिव मामला आया है। जबकि आज कुल 32 कोरोना मरीज ठीक हुए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन