फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and cases latest update for november 10

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में रिकॉर्ड 16 संक्रमितों की मौत, 542 नए मामले

Tue, 10 Nov 2020 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 deaths and cases latest update for november 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और डीडीयू शिमला में दाखिल नौ मरीजों की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। इसमें छह मरीज शिमला जिले के ही रहने वाले हैं, जिसमें से चार मरीज शिमला शहर से हैं। एक ही दिन में राजधानी में कोरोना से नौ मरीजों की मौत का यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।  दो मरीजों ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में दम तोड़ा। दोनों मरीज शिमला के रहने वाले हैं। कोविड-19 पॉजिटिव मृतक मरीजों की मौत की पुष्टि डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने की है। तिब्बतीयन कॉलोनी न्यू बस स्टैंड के रहने वाले 76 साल के बुजुर्ग को नौ नवंबर की रात को डीडीयू अस्पताल लाया था। यहां से चिकित्सकों ने मरीज को आईजीएमसी रेफर करना चाहा लेकिन कुछ ही देर में मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन


शिमला के नजदीक टॉलैंड के पास रहने वाले 92 साल के बुजुर्ग मरीज की भी मंगलवार सुबह मौत हो गई है। बुजुर्ग का 30 अक्तूबर को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और डीडीयू अस्पताल में दाखिल किया था। मरीज को हाइपरटेंशन के अलावा पांच दिनों से कफ वाला निमोनिया था। वहीं मरने वालों में एक जाखू, एक संजौली, कोटगढ़, जोगिंद्रनगर मंडी, कोटी चिड़गांव और अर्की का मरीज शामिल है। इसके अलावा रिकांगपिओ के मरीज की भी मौत हुई है। सभी आईजीएमसी में दाखिल थे। मंडी में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सुंदरनगर में 57 वर्षीय बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता की घर में मौत हो गई है।
विज्ञापन


एसडीओ सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के रिश्ते में चाचा लगते थे। वहीं करसोग के सनारली पंचायत में कोरोना से 72 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है। मंडी के टारना निवासी 59 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने नेरचौक अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। गागल के 48 वर्षीय संक्रमित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, कुल्लू में कोरोना पाॅजिटिव भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की मौत हो गई है। वह पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। जिसके बाद उनका पीजीआई में उपचार चल रहा था लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई।  58 वर्षीय भाजपा नेता के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। वहीं, खनियारा निवासी कोरोना संक्रमित 71 वर्षीय बुजुर्ग की धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई। बिलासपुर में 79 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार शाम तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 542 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में 121, कांगड़ा  77, कुल्लू 79, मंडी 52, सोलन 31,किन्नौर 34, लाहौल-स्पीति 24, बिलासपुर 28, चंबा 52, सिरमौर 8 और हमीरपुर में 7 नए मामले आए हैं।  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 26808 के पार हो गया है। करीब 5365 सक्रिय मामले हैं। अब तक 21027 मरीज ठीक हो चुके हैं। 390 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कमला नेहरू अस्पताल में गायनी विभाग की प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव निकली है। डीडीयू की डॉक्टर और फार्मासिस्ट के अलावा दो प्रशिक्षु डॉक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। ऊना जिले में पांच शिक्षकों समेत 25 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चंबा जिले में तीन स्कूल कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।  टांडा में दो डॉक्टरों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंडी में नेरचौक के 16, पुलिस चौकी गागल के 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बिलासपुर में मुख्य डाकघर के चार कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। 

आईजीएमसी में दो दिन बंद रहेगी कोविड सैंपल टेस्टिंग लैब  

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की लैब दो दिन के लिए बंद कर दी गई है। लैब बंद होने से कोविड सैंपल के टेस्ट भी नहीं हो पाएंगे। आईजीएमसी में कोविड मरीजों के सैंपल टेस्ट करने वाली लैब में लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव आया है। लैब को सैनिटाइज किया जा रहा है जबकि बाकी स्टाफ को आइसोलेट किया गया है। 

आईजीएमसी में शिमला जिले के अलावा कुल्लू और बिलासपुर से सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। हर दिन 800 से 900 सैंपलों की जांच होती है। अब सैंपल की टेस्टिंग न होने से समस्या गहरा सकती है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सैंपलों को कसौली स्थित लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed