फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Himachal women positive in Haryana

कोरोना वायरस: हिमाचल की महिला हरियाणा में पॉजिटिव, परिवार के 10 लोग क्वारंटीन

Fri, 22 May 2020 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Himachal women positive in Haryana
घर को सैनिटाइज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के क्वारंटीन केंद्र मानपुरा में पांच लोगों के पॉजिटिव आने के बाद अगले ही दिन एक और महिला पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, हिमाचल में महिला के सैंपल लिए गए हैं। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसे प्रदेश के खाते में गिना जाएगा। हिमाचल-हरियाणा की सीमा से सटे बरोटीवाला के समीप मंधाला गांव की महिला के पंचकूला में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब हिमाचल में भी महिला का सैंपल लिया है। महिला उपचार के उपरांत वापस घर आ गई थी और परिवार के साथ रह रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। घर के आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज किया। महिला अस्वस्थ होने के कारण पंचकूला के एक निजी अस्पताल में गई थी। यहां से गुरुवार को वापस घर आ गई। निजी अस्पताल में उसका सैंपल भी लिया गया, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक परिवार के 18 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि महिला का सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।परिवार के 18 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed