{"_id":"5f1ed5c3f047e1063506e734","slug":"coronavirus-himachal-university-sealed-transport-headquarter-security-personnel-deployed-at-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और परिवहन परिवहन मुख्यालय सील, यूजी परीक्षाओं पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और परिवहन परिवहन मुख्यालय सील, यूजी परीक्षाओं पर संकट
Mon, 27 Jul 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय सील
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एमबीए संस्थान यूबीएस( यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस स्कूल) में कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को संस्थान और इसके आस पास सैनिटाइजर का छिड़काव कर संक्रमण मुक्त करने का कार्य शुरू किया गया। सुबह से ही कुलपति, कुलसचिव कार्यालय, सभी शाखाओं के साथ शैक्षणिक विभागों में ताले लगाकर बंद कर दिया गया। विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी। उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी के रविवार शाम को जारी आदेशों के मुताबिक विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि कुलपति ने रविवार को मामला आने की सूचना मिलने के बाद अपने कार्यालय से संबंधित भर्ती शाखा के साथ ही स्थापना, सामान्य प्रशासन जैसी कुछ शाखाओं को खुला रखने और अधिकारियों को कार्यालय आने का व्हाट्सअप मैसेज सर्कुलेट किया था। उसके बाद देर शाम को जिला प्रशासन की ओर से उपमंडलाधिकारी की ओर से संस्थान को बंद रखे जाने के आदेशों पर अमल किया गया। सुरक्षा कर्मियों के अलावा कोई ड्यूटी पर नहीं आया। पॉजिटिव मामले आने के बाद सोमवार से बंद किए गए विश्वविद्यालय के कर्मचारी हो क्वारंटीन रहेंगे। इससे यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं पर संकट खड़ा हो गया है। 17 अगस्त से परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है लेकिन अब प्रदेश भर में 36000 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, शिमला स्थित कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते दो दिन के लिए शिमला के पुराना बस अड्डा स्थित एचआरटीसी मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। एचआरटीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निगम प्रबंधन ने एहतियातन यह फैसला लिया है। सोमवार सुबह पूरे कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। मंगलवार को भी कार्यालय सैनिटाइज किया जाएगा। बुधवार से कार्यालय में स्टाफ को एंट्री दी जाएगी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यूनुस ने बताया कि एहतियातन एचआरटीसी मुख्यालय और मंडलीय प्रबंधक कार्यालय को बंद किया गया है। कार्यालय के प्रत्येक भाग को सैनिटाइज किया गया है। एचआरटीसी उपाध्यक्ष के ड्राइवर व निजी स्टाफ के कोरोना टेस्ट भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
आज भी बंद रहेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय
एक अधीक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय को मंगलवार तक के लिए सील कर दिया गया है। बोर्ड के सदस्य सचिव ने संपर्क में आए एक दर्जन कर्मचारियों को पहले ही होम क्वारंटीन होने के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन जिला प्रशासन के निर्देश के बाद परिसर को सील कर दिया गया है। सोमवार को पूरे परिसर को सैनिटाइज भी किया गया। इसके अलावा प्राइमरी संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।