फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Himachal govt big decision, ban on entry of tourists in the state

कोरोना वायरस: हिमाचल में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, बाहरी राज्यों की 31 बसें बंद

Thu, 19 Mar 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/रिकांगपिओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/रिकांगपिओ Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Himachal govt big decision, ban on entry of tourists in the state
शिमला में मास्क लगाकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के सामने आए मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल में कोरोना वायरस से बचाव को प्रदेश सरकार, प्रशासन, देव समाज और संस्थाओं ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने गुरुवार से देसी-विदेशी पर्यटकों के हिमाचल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने राज्य की सीमाओं पर नाके लगाकर पर्यटकों को रोकना शुरू कर दिया। हालांकि हिमाचल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। राज्य पर्यटन विकास निगम ने शिमला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा को तत्काल बंद कर दिया है। दिल्ली, नेपाल बॉर्डर समेत अन्य राज्यों में जाने वाली 31 बसें भी बंद कर दी हैं। शुक्रवार से सूबे की सीमा से बाहर जाने पर पूर्ण रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब से आने वाली और यहां से जाने वाली गाड़ियां भी निगम ने बंद कर दी हैं। उधर, किन्नौर जिला प्रशासन ने शुक्रवार से, जबकि मनाली में 23 मार्च से सभी होटल और रेस्तरां बंद करने का निर्णय लिया है। 31 मार्च तक की सभी बुकिंग रद्द कर दी हैं। मनाली की टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, वोल्वो एसोसिएशन समेत पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं ने सभी गतिविधियों को बंद कर दिया है। चंबा नगर परिषद के एक वार्ड का उपचुनाव रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा की सोभा सिंह आर्ट गैलरी और संग्रहालय के अलावा गोपालपुर चिड़ियाघर भी बंद कर दिया है। मनाली का वशिष्ठ मंदिर और गर्म पानी के कुंड में नहाने पर रोक लगा दी है। लोक सेवा आयोग, स्टेट ओपन स्कूल और कृषि विवि पालमपुर ने सभी मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। कृषि विवि में स्नातकोतर स्तर के सभी छात्रों के थीसिस से संबधित मौखिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। डीसी ऑफिस कांगड़ा स्थित धर्मशाला, ज्वालामुखी और नगरोटा बगवां एसडीएम कार्यालय आपात सेवाओं के लिए ही खुलेंगे। उधर, कुल्लू में शुक्रवार को नमाज अता नहीं होगी। चाइल्ड लाइन कांगड़ा ने सभी गतिविधियां रद्द कर दी हैं। 

साधारण बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल न आएं मरीज

Coronavirus: Himachal govt big decision, ban on entry of tourists in the state

वहीं, प्रदेश सरकार ने हिमाचल में साधारण बीमारी से ग्रसित मरीजों को अस्पताल में उपचार कराने के लिए न आने की बात कही है। इन्हें 14 दिन तक अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। गंभीर रोगियों को ही उपचार के लिए अस्पताल आने को कहा है। साधारण बीमारी में सर्दी, खांसी जुकाम आदि शामिल है। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में भीड़ में एकत्र न होने के निर्देश दिए है। अस्पतालों में सैनेटाइजर की व्यवस्था करने को कहा गया है।

इसके अलावा शौचालय में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ साथ साबुन और पानी की नियमित सप्लाई होने के निर्देश दिए हैं। लोगों को 15 से 20 मिनट बाद हाथ साफ करने को कहा गया है। इसके अलावा सैनेटाइजर का नियमित इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह अपने हाथ गर्दन से ऊपर ले जाने से परहेज करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। एहतियात बरतने से ही बीमारी आसपास नहीं भटकेगी।  



 

सैनेटाइजर और मास्क को लेकर हिमाचल में मारे छापे

Coronavirus: Himachal govt big decision, ban on entry of tourists in the state

 सैनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी की आशंका के चलते सरकार ने हिमाचल में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। बुधवार और गुरुवार को दिन में अफसरों ने कारोबारियों से स्टोर और दवा दुकानों में छापे मारे। इसमें अफसरों ने दुकानदारों को रेट लिस्ट और निर्धारित रेट पर मास्क और सैनेटाइजर बेचने के निर्देश दिए। सैनेटाइजर में मिलावट की आशंका के चलते सैंपल भी जुटाए गए हैं।

छापा मारने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य, पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई है। यह टीम जगह जगह दुकानों में छापे मार रही है। बुधवार को टीम ने 175 छापे मारे, जबकि गुरुवार को भी करीब 200 छापे मारे गए। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने टीम को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे कारोबारियों पर नजर रखे जो कालाबाजारी कर रहे हों। ऐसे लोगों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाए। सरकार ने कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जेल तक का प्रावधान किया है। 

कुल्लू और सुंदरनगर में शादियों की धाम रद्द

कुल्लू में रहने वाले फिरासत उल्ला खां की बेटी की शादी रविवार को होनी थी, लेकिन उन्होंने एहतियातन शादी की धाम रद्द कर दी है। इसी तरह सुंदरनगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने अपनी बेटी की शादी की रिसेप्शन रद्द कर दी है।

मंत्रियों और अफसरों के कमरों में भीड़ पर रोक 
मंत्रियों और अफसरों के कमरों में भीड़ पर रोक लगा दी गई है। प्रतिनिधिमंडल को मिलने के बजाय ऑनलाइन मांगपत्र या फिर एक व्यक्ति आकर मांगपत्र मंत्रियों और अफसरों को सौंप सकता है। बीमारी के प्रति एहतियात बरतने के लिए यह सब किया जा रहा है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से सचिवालय में अफसरों और मंत्रियों को मास्क दिए गए। पार्टी के नेताओं को भी क्षेत्रों में भीड़ में रहने से परहेज करने की बात कही है। 

चार संदिग्ध मरीज आईसोलेशन में भर्ती, एक कसौली में छिपा

कोरोना के दो संदिग्ध गुरुवार को धर्मशाला अस्पताल में जबकि एक चंबा में और एक कालाअंब का मजदूर हरियाणा में भर्ती कराए गए हैं। कांगड़ा के रहने वाले दोनों संदिग्धों में से एक दुबई और दूसरा सिंगापुर से आया है। अंबाला से फरार कोरोना संदिग्ध युवक के कसौली में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। उक्त युवक और उसका साथी कुवैत से आए थे। पुलिस उनको तलाश रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि अब तक 10 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हिमाचल में 746 लोग कोरोना प्रभावित देशों से लौटे हैं। इनमें से 279 ने 28 दिन का निगरानी समय पूरा कर लिया है। 370 को गृह एकांतवास में रखा गया है। 89 प्रदेश लौट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed