{"_id":"5e7f369e8ebc3e76b56370f5","slug":"coronavirus-himachal-200-youth-stranded-in-greater-noida-after-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: लॉकडाउन के बाद ग्रेटर नोएडा में हिमाचल के 200 युवक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: लॉकडाउन के बाद ग्रेटर नोएडा में हिमाचल के 200 युवक फंसे
Sat, 28 Mar 2020 05:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Mar 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कंपनियों में काम करने वाले 200 युवक देशभर में लॉकडाउन के बाद फंस गए हैं। इनमें काफी अधिक कुल्लू जिले के हैं। ये युवक कर्फ्यू के चलते बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। हिमाचल के विभिन्न जिलों के इन युवकों ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन छह दिन से उनकी आवाज नहीं सुनी गई है।
विज्ञापन
इन्होंने फोन पर प्रदेश के कई विधायकों से भी संपर्क साधा है। विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले ये युवक पीजी में रहते हैं। कई युवाओं के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं है। ग्रेटर नोएडा में फंसे छापे राम, लीलामणी, मनिंद्र सिंह, सुशील, अश्वनी कुमार, बलवंत सिंह, छबील दास ठाकुर, सनी राणा, कौल सिंह, राजकुमार और धर्मपाल ने कंपनियों में हिमाचल के करीब 180 युवक काम करते हैं।
विज्ञापन
कई युवक ऐसे हैं, जिनके पास खाने-पीने का सामान नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें हिमाचल अपने घर लाने की व्यवस्था करे। अगर सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो वे भी घरों की ओर पैदल निकलने पर मजबूर होंगे। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित विधायक कांगड़ा रविंद्र धीमान आदि को मामले से अवगत करवाया गया है। युवकों के परिजनों को भी बच्चों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन