{"_id":"5e91ef238ebc3e76876a2f52","slug":"coronavirus-four-jamaati-discharged-from-tanda-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: टांडा में भर्ती चार जमातियों को छुट्टी, निगरानी पर रखने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: टांडा में भर्ती चार जमातियों को छुट्टी, निगरानी पर रखने का फैसला
Sun, 12 Apr 2020 09:50 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज से हिमाचल के लिए राहत भरी खबर आई है। टांडा में भर्ती चार पॉजिटिव मरीजों के सैंपलों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसी तरह नेरचौक में भर्ती चंबा के चार जमातियों में से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार को जांच के लिए तीनों के सैंपल दोबारा टांडा भेजे जाएंगे। फिर रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है, जबकि पॉजिटिव आए चौथे जमाती का सैंपल सात दिन बाद जांच के लिए जाएगा।
विज्ञापन
उधर टांडा अस्पताल प्रबंधन ने पॉजिटिव आए चारों मरीजों को छुट्टी देने का फैसला लिया है, लेकिन अभी इनको स्वास्थ्य विभाग के छेब (कांगड़ा) स्थित अस्थायी आईसोलेशन केंद्र में 14 दिन निगरानी पर रखने के बाद घर भेजा जाएगा। पॉजिटिव से निगेटिव हुए मरीजों में तीन मंडी जिले और एक कांगड़ा के गंगथ का है। सभी तब्लीगी जमात से जुडे़ हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। टांडा में अब तक छह पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन