फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: fees will not increase this year in Private colleges and universities of Himachal

हिमाचल के निजी कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में इस साल नहीं बढ़ेगी फीस

Thu, 16 Jul 2020 08:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: fees will not increase this year in Private colleges and universities of Himachal
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संकट के चलते हिमाचल के निजी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस साल फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। साल 2019-20 का फीस स्ट्रक्चर ही 2020-21 के लिए लागू होगा। निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों के साथ शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया है कि जब तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे तब तक हॉस्टल शुल्क और ट्रांसपोर्टेशन शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बीते साल के फीस स्ट्रक्चर से इन शुल्क को अलग रखा जाएगा। जिस दिन से निजी विवि खुलेंगे और छात्रों का आना शुरू होगा। तभी से ये शुल्क लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना के चलते प्रभावित हुई व्यवस्थाओं को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस साल निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर नए सिरे से तय नहीं किया है। सचिवालय में हुई बैठक में सभी निजी विवि प्रबंधकों से इस बारे में चर्चा की गई। फैसला लिया कि बीते साल शिक्षा विभाग ने जो फीस स्ट्रक्चर तय किया है, उसी के आधार पर इस साल भी फीस वसूली की जाएगी। कई निजी विश्वविद्यालयों ने हर साल की तरह विभिन्न कोर्सों की फीस बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के पास आवेदन किए थे। विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद इस साल किसी भी निजी विश्वविद्यालय की फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed