फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: covid19 positive Patient died in shimla Himachal, active cases reached 60

Coronavirus: शिमला में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, प्रदेश में सक्रिय मामले 60 पहुंचे

Mon, 13 Mar 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

सोमवार को आईजीएमसी शिमला में दाखिल 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में करीब 100 दिनों के बाद किसी कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Coronavirus: covid19 positive Patient died in shimla Himachal, active cases reached 60
कोरोना वायरस(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। सोमवार को आईजीएमसी शिमला में दाखिल 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में करीब 100 दिनों के बाद किसी कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।  बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिला के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का कोविड-19 टेस्ट किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गंभीर स्थिति में मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। सुबह के वक्त मरीज की मौत हो गई। उधर, जिला शिमला में सोमवार को  एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है। इसी के साथ ही अब सक्रिय केसों की संख्या छह हो गई है। एक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुआ है।

विज्ञापन


आज 19 नए पॉजिटिव
 सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न अस्पतालों में 414 मरीजों के कोरोना सैंपल लिए, इसमें 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों की हालत ठीक है। जिला सोलन में 25, कांगड़ा नौ, हमीरपुर आठ, मंडी सात, शिमला छह, ऊना, सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर और चंबा में एक-एक कोरोना मरीज उपचाराधीन है। बीते फरवरी महीने में जहां हिमाचल कोरोना मुक्त हो गया था वहीं अब प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed