{"_id":"60645b166467481f78505694","slug":"coronavirus-ban-imposed-on-doctors-transfer-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : हिमाचल में डॉक्टरों के तबादले पर रोक, 45 से अधिक आयु वालों को टीका आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : हिमाचल में डॉक्टरों के तबादले पर रोक, 45 से अधिक आयु वालों को टीका आज से
Thu, 01 Apr 2021 10:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:48 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार ने लिया निर्णय
- विशेष परिस्थितियों में मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद होगा तबादला
- मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सरप्लस स्टाफ होगा इधर-उधर
विज्ञापन
डॉक्टर-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने कई फैसले लिए हैं। सरकार ने डॉक्टरों के तबादलों पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में ही मुख्यमंत्री की मंजूरी पर तबादले हो सकेंगे। उधर, प्रदेश के जिन स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पताल में स्टाफ सरप्लस होगा, उन्हें कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दूसरे संस्थानों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
राज्य में रोजाना 300 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीज 2719 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1035 पहुंच गई है। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आउटसोर्स पर तैनात नर्सों को अगले तीन माह के लिए एक्सटेंशन दे दी है।
विज्ञापन
आज से 45 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन
प्रदेश में गुरुवार से 45 और इससे ज्यादा उम्र के करीब 18.50 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। एक अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया जाएगा। प्रदेश को केंद्र ने 3.1 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज दी है।
विज्ञापन