फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Approval will be given online for wedding ceremony in shimla

शिमला: शादी समारोह के लिए ऑनलाइन मिलेगी मंजूरी

Tue, 20 Apr 2021 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 11:25 AM IST
सार

एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा ने बताया कि शादी समारोह के लिए अनुमति एक हफ्ते पूर्व लेना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित आयोजकों को लिखित रूप में देना होगा कि कोविड महामारी के सुरक्षा नियमों की पूर्ण रूप में अनुपालना की जाएगी। 

विज्ञापन
coronavirus: Approval will be given online for wedding ceremony in shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में उपमंडल स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं शादियों के आयोजन के लिए अब ऑनलाइन मंजूरी मिलेगी। इसके लिए आयोजक को covid.hp.gov.in पर आवेदन करना होगा। एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शादी समारोह के लिए अनुमति एक हफ्ते पूर्व लेना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित आयोजकों को लिखित रूप में देना होगा कि कोविड महामारी के सुरक्षा नियमों की पूर्ण रूप में अनुपालना की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कोविड महामारी की रोकथाम एवं सार्वजनिक हितों के मद्देजनर हाल में समारोह करवाने पर 50 लोगों की सीमा निर्धारित की गई है।  

विज्ञापन


जबकि खुले स्थान पर अधिकतम 200 लोगों ही शामिल हो पाएंगे। सामुदायिक धाम में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए बायोडिग्रेडेबल प्लेट एवं कप  के प्रयोग के अलावा आयोजन स्थल पर मास्क की अनिवार्यता, थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने के अलावा कैटरिंग स्टाफ को 96 घंटे पूर्व रेपिड एंटिजन टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कोविड नियमों की पालना के लिए जनप्रतिनिधियों, युवक मंडलों, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापार मंडल के सदस्यों से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed