Coronavirus: हिमाचल में कोविड-19 से 6 जनवरी तक 4,192 लोगों ने गंवाई जान
सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड से जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े प्रस्तुत किए। राज्य के निदेशक और विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा ने शनिवार को बताया कि कोविड से मरे लोगों के परिजनों को फौरी तौर पर एक्सग्रेशिया के तौर पर प्रति परिवार 50-50 हजार की राशि दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में कोविड-19 से 6 जनवरी, 2023 तक 4,192 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राज्य सरकार के पास कुल 3,719 दावे पहुंचे हैं। इनमें से 3,501 के परिजनों को 50-50 हजार रुपये का फौरी तौर पर एक्सग्रेशिया (मुआवजा) दिया गया है। आज भी प्रदेशभर में कुल 202 मृतकों के परिजनों के दावे सरकार के पास लंबित पड़े हैं। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 1,266 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है, जबकि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में 11 लोग कोरोना से काल का ग्रास बने। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड से जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े प्रस्तुत किए।
राज्य के निदेशक और विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा ने शनिवार को बताया कि कोविड से मरे लोगों के परिजनों को फौरी तौर पर एक्सग्रेशिया के तौर पर प्रति परिवार 50-50 हजार की राशि दी गई है। सरकार के पास आए आंकड़ों के अनुसार कोविड से मरे लोगों की संख्या 4,192 है। सरकार के पास कुल 3,719 दावे आए थे और 3,501 के दावे सेटल कर दिए हैं। अब सरकार के पास एक्सग्रेशिया के कुल 202 मामले लंबित पड़े हैं।
मोक्टा ने कहा कि जिला बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और ऊना में स्वास्थ्य विभाग के बताए आंकड़ों से अधिक लोगों की कोविड से मौत हुई है। बिलासपुर में दो दावे रद्द किए गए, जबकि जिला बिलासपुर में ही 4 आवेदन रद्द किए गए हैं। जिला सिरमौर में 6 आवेदनों के रद्द किया गया है।
जिला कोविड से मौत दावे मिले लंबित मामले
1. बिलासपुर 97 221 18
2. चंबा 179 181 03
3. हमीरपुर 333 308 04
4. कांगड़ा 1,256 1,070 112
5. किन्नौर 41 36 0
6. कुल्लू 164 181 01
7. लाहौल स्पीति 18 23 0
8. मंडी 515 476 12
9. शिमला 728 372 02
10. सिरमौर 227 202 06
11. सोलन 341 234 32
12. ऊना 283 415 29