फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: 1239 people brought to Himachal from Tricity

ट्राईसिटी से हिमाचल लाए गए 1239 लोग: जयराम

Mon, 04 May 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: 1239 people brought to Himachal from Tricity
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्राईसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में फंसे हिमाचल के चार जिलों के 1239 लोगों को सोमवार को 49 बसों से वापस लाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वापस लाए गए इन लोगों में 622 मंडी, 365 बिलासपुर, 191 कुल्लू और 61 लाहौल-स्पीति जिले से संबंधित हैं। सीएम ने कहा कि वापस बुलाए गए सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिससे उनमें जुकाम जैसी बीमारी के लक्षणों का पता लगाया जा सके। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि बाहरी राज्यों विशेषकर रेड या ऑरेंज जोन से वापस हिमाचल आने वाले लोगों को क्वारंटीन में रहना होगा। इसके अलावा वे अपने परिजनों के साथ भी उचित दूरी बनाएं रखें। इन लोगों की यह नैतिक जिम्मेवारी है कि वे प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और होम क्वारंटीन में रहने के लिए सरकार को सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रदेश के लोगों को वापस लाने में विशेष सेवाएं प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के चालकों और परिचालकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

विज्ञापन

सीएम जयराम ने राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को दिखाई हरी झंडी

coronavirus: 1239 people brought to Himachal from Tricity
सीएम ने तीन ट्रकों झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आर्ट ऑफ लिविंग की खाद्य और आवश्यक राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को सोमवार को शिमला से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में आर्ट ऑफ लिविंग और इसके संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के इस योगदान के लिए धन्यवाद किया।

कहा कि इस सामग्री से जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनमें दो ट्रकों को मंडी जिला और एक ट्रक को शिमला जिला के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि अनूप वेद, अभय शर्मा, सीमा शर्मा, गिरीश, गोपाल कृष्ण, सुरेंद्र काल्टा, अमित और ज्योति भी उपस्थित थे।

कोरोना से लड़ाई में एनसीसी कैडेट की अहम भूमिका : जयराम

coronavirus: 1239 people brought to Himachal from Tricity

 कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों में वायरस को फैलने से रोकने और लोगों को जागरूक करने में एनसीसी कैडेट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर और डिप्टी ग्रुप कमांडेंट कर्नल सुरेश भैक के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने आम लोगों के लिए मास्क बनाने और उन्हें वितरित करने में एनसीसी कैडेट की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ब्रिगेडियर ठाकुर ने एनसीसी कैडेट की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ‘एचपी कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड’ के लिए 4.67 लाख रुपये का चेक भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed