{"_id":"5eaad453633e09566e5fd0e6","slug":"coronavirus-10-000-people-found-suffering-from-cold-in-active-case-finding-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले 10 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले 10 हजार लोग
Thu, 30 Apr 2020 07:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला
एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत हिमाचल में 75 लाख लोगों का मौखिक उपचार किया गया है। इनमें 10 हजार ऐसे लोग पाए गए, जो फ्लू से ग्रसित थे। कोरोना वायरस के चलते 700 लोगों के टेस्ट लिए गए, जो निगेटिव पाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों में बीमारियों का पता लगाने के लिए 16,700 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान अब पूरा हो गया है। विभाग का दावा है कि जो लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में दर्द पाए गए, उन्हें नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ निपुण जिंदल ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में सरकार को कामयाबी मिली है। अभियान क्लोजिंग तक प्रदेश में 75 लाख लोगों का मौखिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
बाहर से आए व्यक्ति की परिवार में एक ही सदस्य करेगा देखभाल
अब सरकार बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखेगी। इन लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन किया जाएगा। परिवार में इनकी देखभाल के लिए सिर्फ एक व्यक्ति रहेगा। अगर व्यक्ति को इन दिनों के भीतर फ्लू की शिकायत आती है तो डॉक्टर को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
अस्पतालों में शिशुओं का टीकाकरण शुरू
प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में शिशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि एक स्वास्थ्य केंद्र में 6 बच्चों से ज्यादा नहीं होने चाहिए। सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की है। अस्पतालों में यह टिका बुधवार को लगता है।