फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus: People returned from China under the supervision of Health Department

कोरोना का खौफ: स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं चीन से लौटे लोग

Thu, 06 Feb 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: People returned from China under the supervision of Health Department
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विदेशों में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते हिमाचल पूरी तरह से अलर्ट है। चीन से लौटे 145 लोगों को निगरानी में रखा गया है। टांडा, आईजीएमसी और नजदीकी अस्पताल के डाक्टरों ने घरों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की। डाक्टरों का मानना है कि किसी को खांसी और बुखार नहीं है। यह मरीज 28 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हिमाचल के लोगों को चीन और कोरोना वायरस प्रभावित देशों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य अधिकारी पासपोर्ट कार्यालय और वीजा लगाने को लेकर नई दिल्ली में संबधित दूतावासों में इस बारे में बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। सरकार ने कोरोना वायरस की जानकारी के लिए शिमला स्वास्थ्य निदेशालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिले के डाक्टरों को प्रतिदिन बीमारी को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


सरकार ने एहतियात के तौर पर 15 जनवरी के बाद चीन से जो भी व्यक्ति हिमाचल आया है, ऐसे व्यक्ति को दूसरे लोगों से दूर रहने को कहा है। सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पताल प्रशासन को इंसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस को लेकर हिमाचल में अलर्ट 
कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल में अलर्ट किया है। चीन से लौटे व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। प्रतिदिन स्वास्थ्य अधिकारी से रिपोर्ट तलब की जा रही है। डाक्टरों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। इसमें बातें शेयर की जा रही हैं। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed