{"_id":"60a3ddf48ebc3e929b1042f3","slug":"corona-vaccine-slot-book-in-both-centers-of-mandi-city-in-just-five-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए मची होड़: मात्र पांच सेकंड में मंडी शहर के दोनों केंद्रों में कोरोना वैक्सीन स्लॉट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए मची होड़: मात्र पांच सेकंड में मंडी शहर के दोनों केंद्रों में कोरोना वैक्सीन स्लॉट बुक
Wed, 19 May 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 May 2021 10:41 AM IST
सार
स्लॉट नहीं मिलने से तंग होकर कुछ लोग नजदीकी केंद्रों में वैक्सीन के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। यही नहीं, कुछ टीकाकरण करवाने के बाद दान-पुण्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने के लिए शिमला मालरोड पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने की होड़ मची हुई है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के दौरान कुछ वैक्सीन केंद्रों का वेबसाइट पर स्लॉट मात्र पांच सेकंड में ही बुक हो जा रहा है। स्लॉट नहीं मिलने से तंग होकर कुछ लोग नजदीकी केंद्रों में वैक्सीन के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। यही नहीं, कुछ टीकाकरण करवाने के बाद दान-पुण्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
बात करें जिला मंडी की तो 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह है। मंगलवार को 20 मई के टीकाकरण की बुकिंग के लिए खुले 33 केद्रों के स्लाट महज पांच से सात मिनट में भर गए। मंडी शहर के दोनों केंद्र सिर्फ पांच सेकंड में पैक हो गए। करीबन 3300 लोगों की बुकिंग 20 मई के लिए तय हुई है। यही हाल सिरमौर जिले के पांवटा और नाहन में देखने को मिला। पांवटा में 30 सेकंड और नाहन में 45 सेकंड में स्लॉट बुक हो गया।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा जिले में ढाई बजे पोर्टल खुला, लेकिन दो मिनट में ही 45 केंद्रों के लिए 4500 युवाओं ने बुकिंग पक्की कर ली। चंबा जिले में 10:45 बजे खुला पोर्टल 15 मिनट में ही स्लॉट पैक हो गया। शिमला जिले में 15 मिनट में स्लॉट बुक हो गए, जबकि बिलासपुर में पिछली बार ही 20 मई का स्लॉट बुक कर दिया गया था। कुल्लू जिले में 15 मिनट में ही 14 सेंटरों की स्लॉट बुकिंग पूरी हो गई। सोलन जिले में 6 मिनट में 21 वैक्सीनेशन केंद्रों के लिए स्लॉट बुक हो गया। हमीरपुर जिले में 33 केंद्रों में 5 से 6 मिनट में ही स्लॉट भर गया। किन्नौर में 10 मिनट में स्लॉट बुक हो गया।
विज्ञापन