फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona update himachal: Preparation for promotion of first and second year students in colleges

कोरोना: कॉलेजों में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी

Thu, 29 Apr 2021 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Apr 2021 10:37 AM IST
सार

इसके अलावा आखिरी सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन का तरीका भी पूछा है। सुझावों के आधार पर शिक्षा निदेशालय रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजेगा। कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
corona update himachal: Preparation for promotion of first and second year students in colleges

विस्तार

कोरोना संकट के चलते लगातार दूसरे वर्ष कॉलेजों के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशक ने गुरुवार दोपहर दो बजे तक सभी कॉलेज प्रिंसिपलों से सुझाव मांगे हैं। प्रिंसिपलों से पूछा है कि अगर विद्यार्थियों को बिना परीक्षा परिणाम प्रमोट करना है तो उसका क्या आधार हो। दाखिला प्रक्रिया पर भी सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा आखिरी सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन का तरीका भी पूछा है। 

विज्ञापन


सुझावों के आधार पर शिक्षा निदेशालय रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजेगा। कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों, शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने की आवश्यकता है। निदेशक ने सभी प्रिंसिपलों से सुझाव देने से पहले अन्य हितधारकों अभिभावकों और शिक्षकों से भी चर्चा करने को कहा है। निदेशक ने कॉलेजों को खोलने पर भी अपनी राय देने को कहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों-गैर शिक्षकों को बुलाने, ऑनलाइन पढ़ाई पर भी मांगी राय
कॉलेज प्रिंसिपलों से शिक्षकों और गैर शिक्षकों को परिसरों में बुलाने पर भी राय देने को कहा गया है। ऑनलाइन पढ़ाई कैसे जारी रखें। इसको लेकर भी सुझाव देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को विद्यार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के दिए निर्देश
शिमला। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेज शिक्षकों से विद्यार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का फैसला होने तक सभी विद्यार्थियों को रिवीजन करवाई जाए। विद्यार्थियों की शंकाओं को भी शिक्षक प्राथमिकता पर दूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed