{"_id":"608c31c68ebc3e8dac37d153","slug":"corona-update-himachal-govt-demanded-54-doctors-from-aiims-for-six-medical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल सरकार ने एम्स से मांगे 54 डॉक्टर, छह मेडिकल कॉलेजों में देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल सरकार ने एम्स से मांगे 54 डॉक्टर, छह मेडिकल कॉलेजों में देंगे सेवाएं
Sat, 01 May 2021 10:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 May 2021 10:45 AM IST
सार
एम्स के उप निदेशक को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि चिकित्सकों की अस्थायी नियुक्ति आवश्यक है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण अभी एम्स में ओपीडी शुरू नहीं हो पाई है। एम्स में चिकित्सक मौजूद हैं।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिलासपुर एम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर संस्थान में तैनात 54 विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की है। इन विशेषज्ञों की 30 जून तक प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और दो जिला अस्पतालों में अस्थायी सेवाएं ली जाएंगी। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने एम्स प्रबंधन को वीरवार को पत्र लिखा है। अब एम्स के निदेशक ही फैसला लेंगे। एम्स के उप निदेशक को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि चिकित्सकों की अस्थायी नियुक्ति आवश्यक है।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर के कारण अभी एम्स में ओपीडी शुरू नहीं हो पाई है। एम्स में चिकित्सक मौजूद हैं। प्रबंधन से आग्रह है कि इस फैकल्टी को अस्थायी तौर पर मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नियुक्त किया जाए। पत्र के जरिये टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए 19, आईजीएमसी के लिए छह, चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए आठ, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए एक, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए छह, नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए 12, धर्मशाला जिला अस्पताल के लिए दो और बिलासपुर के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट की मांग की है। एम्स के उपनिदेशक सुखदेव नाग्याल ने बताया कि एम्स प्रबंधन को सरकार का पत्र मिला है। इसे एम्स निदेशक को भेजा गया है, जो भी आदेश होंगे उन पर अमल करेंगे।
विज्ञापन