{"_id":"611fe0358ebc3e79963211ef","slug":"corona-test-will-be-done-for-the-entire-staff-of-fagli-school-shimla-news-sml3810559181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागली स्कूल स्टाफ के होंगे कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागली स्कूल स्टाफ के होंगे कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी शिमला की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में तीन शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को दो शिक्षकों की रिपोर्ट आने के बाद उनके पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई, वहीं वीरवार को एक अन्य शिक्षक भी पॉजिटिव निकला। हालांकि स्कूल में इन दिनों सिर्फ स्टाफ ही बुलाया जा रहा था, इसलिए किसी छात्र के संक्रमित होने की संभावना नहीं है।
बताया जा रहा है कि जो शिक्षक पॉजिटिव आए हैं, उनको कोरोना वैक्सीन लगी हुई थी। इसके बावजूद वह पॉजिटिव आ गए। शिक्षकों के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल प्रशासन और उप निदेशक उच्च शिक्षा ने शनिवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दे दिए हैं, वहीं स्कूल को वीरवार को ही पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया था। उपनिदेशक अशोक शर्मा ने स्कूल में इन दिनों आ रहे पूरे स्टाफ को अपने टेस्ट करवाने को कहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी तोमर ने कहा कि शनिवार को स्कूल बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षक अपने घरों से ही ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे। अब स्कूल सोमवार को ही स्टाफ के लिए खुलेगा।
जानकारी के मुताबिक स्कूल की कैंटीन में एक बुजुर्ग दस अगस्त को बीमार हो गए थे। उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दो शिक्षकों को सर्दी, खांसी-जुकाम जैसे लक्षण सामने आए तो वह 13 अगस्त के बाद स्कूल नहीं आए और होम आइसोलेट हो गए थे। इनकी बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि तीसरे शिक्षक 16 अगस्त को अंतिम बार स्कूल आए, मगर आधे दिन का अवकाश लेकर वह भी चले गए थे। उनके टेस्ट की रिपोर्ट वीरवार को आई थी। शालिनी तोमर ने कहा कि सभी शिक्षकों को आरटीपीसीआर करवाने के बाद ही स्कूल आने को कहा गया है।