फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona positive woman suicide case: mismanagement in covid centers

कोविड केंद्रों में अव्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, मंत्री के परिवार ने भी खोली थी पोल

Thu, 24 Sep 2020 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
corona positive woman suicide case: mismanagement in covid centers
डीडीयू में मृतक महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

महिला की आत्महत्या ने एक बार फिर अस्पतालों और कोविड केंद्रों में अव्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चंबा समेत अन्य जिलों में भी कोविड केयर केंद्रों में अव्यवस्था के मामले उजागर हो चुके हैं। वरिष्ठ मंत्री का परिवार भी प्रदेश के सबसे बड़े आईजीएमसी अस्पताल में बदइंतजामी की पोल खोल चुका है। अव्यवस्था के ये मामले हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में भी खूब गूंजे लेकिन हालात नहीं बदले।

विज्ञापन


महिला की आत्महत्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोविड पॉजिटिव मरीज किस तरह के अवसाद से गुजर रहे हैं। उनके उपचार और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए अस्पतालों में माकूल व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल कहते हैं कि जांच के निर्देश दिए गए हैं। कमेटी गठित करने को भी कहा है। मंत्री के परिवार पर उन्होंने कन्नी काट ली। उन्होंने विपक्ष की ओर से आत्महत्या का मामला उठाए जाने पर कहा कि ये कोरोना काल से पहले भी होती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed