{"_id":"606070278ebc3e59220c62b8","slug":"corona-positive-student-gave-ma-history-exam-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने विशेष एंबुलेंस में परीक्षा देने भेजी पॉजिटिव छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने विशेष एंबुलेंस में परीक्षा देने भेजी पॉजिटिव छात्रा
Sun, 28 Mar 2021 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमित कॉलेज छात्रा के लिए एसडीएम ने विशेष व्यवस्था कर उसकी परीक्षा दिलवाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने होम क्वारंटीन छात्रा को परीक्षा के लिए घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी थी। इस पर परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्री नयनादेवी जी सुभाष गौतम ने छात्रा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी। भाखड़ा पंचायत निवासी दिव्य ज्योति ऊना कॉलेज से इतिहास में एमए कर रही हैं। उनका तीसरा सेमेस्टर चल रहा है। गत 23 मार्च को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इस वजह से उसे होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
गत शनिवार को छात्रा का अंतिम पेपर था। छात्रा के परिजनों ने भाखड़ा के स्वास्थ्य अधिकारी के साथ बीएमओ से संपर्क साधा, लेकिन उन्होंने उसे परीक्षा के लिए ऊना भेजने की अनुमति देने में असमर्थता जताई। परिजनों ने श्री नयनादेवी जी के एसडीएम सुभाष गौतम से संपर्क साधा। उन्होंने छात्रा के भविष्य से जुड़े इस मसले को गंभीरता से लेते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। गत शनिवार को दिव्य ज्योति को एंबुलेंस में ऊना ले जाया गया। परीक्षा देने के बाद एंबुलेंस में उसे घर भी पहुंचाया गया।
विज्ञापन