फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona positive patients getting medicines after two days

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दो दिन बाद मिल रही दवाइयां

Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona positive patients getting medicines after two days
शिमला। राजधानी शिमला में कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रमित होने के बाद मरीजों को दी जाने वाली मेडिसिन किट समय पर घर नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

मरीज संबंधित वार्ड के डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद दो दिन बाद दवाइयां मिल रही हैं। इसके चलते कोरोना पॉजिटिव आए मरीज परेशान हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को आ रही है जिनके घरों में बच्चे हैं। इन लोगों को दवाइयां मंगवाने के लिए पड़ोसी या फिर अपने रिश्तेदारों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला में कोरोना आजकल मामले बढ़ने लगे हैं। अस्पतालों में टेस्ट करवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पॉजिटिव आने पर लोगों को घरों में आइसोलेट किया जा रहा है लेकिन मरीजों को दवाइयां तुरंत नहीं मिल रही। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्करों की ड्यूटी वैक्सीनेशन में लगा रखी है। इस वजह से भी यह कार्य प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि जो मरीज लक्षणों को लेकर अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट करवाने के लिए आते हैं उन्हें वहीं से दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाती हैं। लेकिन सवाल यह है कि जो मरीज दवाई लेकर नहीं गया है उसके लिए क्या इंतजाम हैं। शहर में आजकल रोजाना 10 से 12 लोग पॉजिटिव आ रहे हैं।
पैरासिटामोल और मल्टीविटामिन
दवाइयां ही दे रहा स्वास्थ्य विभाग
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अब चिकित्सक बुखार आने पर पैरासिटामोल खाने को दे रहे हैं। डॉक्टरों का दावा है कि दिन में तीन बार बड़ों को यह दवाई खिलाई जा सकती है। बुखार आने पर एक दफा और दी जा सकती है। लेकिन कोई भी दवाई खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मल्टीविटामिन दवाइयां दी जा रही हैं। इनमें कैल्शियम बी कांप्लेक्स, विटामिन सी और जिंक शामिल हैं। इसके अलावा स्टीम और गरारे करने को कहा जा रहा है। पूर्व में दी जाने वाली डॉक्सीसाइलीन और अन्य दवाइयां चिकित्सक नहीं दे रहे। विभाग ने मरीजों को इन दवाइयों को देने से मना कर दिया है। इस बीमारी पर कई सारे रिसर्च चल रही हैं इसलिए यह पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed