{"_id":"6096a1a5643fe75af236f772","slug":"corona-curfew-himachal-new-restrictions-will-be-imposed-from-may-10-buses-will-not-ply-shops-will-also-remain-closed-except-essential-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू : 10 मई से नए प्रतिबंध, नहीं चलेंगी बसें, जरूरी वस्तुओं की दुकानें तीन घंटे ही खुलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू : 10 मई से नए प्रतिबंध, नहीं चलेंगी बसें, जरूरी वस्तुओं की दुकानें तीन घंटे ही खुलेंगी
Sat, 08 May 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 May 2021 10:35 PM IST
सार
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दिन में केवल तीन घंटे ही खुली रहेंगी और इसका समय संबंधित उपायुक्तों की ओर से निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने कोरोना को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 10 मई सोमवार सुबह छह बजे से कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें और सख्त हो जाएंगी। ये बंदिशें 17 मई सुबह छह बजे तक लागू रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड के हालात को लेकर फोन पर हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंधों को अगले आदेश तक और सख्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
वार्ता के बाद उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में चर्चा के बाद तय हुआ है कि अब 10 मई सोमवार की सुबह छह बजे से प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य कोई दुकान नहीं खुलेंगी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी दिन में तीन घंटे ही खुलेंगी और इसका समय संबंधित उपायुक्त निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निजी और सरकारी बसों के अलावा निजी वाहनों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। निजी वाहनों को सिर्फ आपात स्थिति में ही आवाजाही की स्वीकृति होगी। सरकार के इस सख्त रुख के पीछे प्रदेश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामले और मौतों में वृद्धि वजह बनी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी कार्यान्वयन में अपना सहयोग देने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से घर में ही रहने और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया है।
इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, एसीएस जेसी शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू आदि मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे, जबकि मुख्य सचिव अनिल खाची, जिला कांगड़ा, मंडी और सोलन के उपायुक्तों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
इससे पहले प्रधानमंत्री से बात करने के बाद सीएम ने बताया कि सीमावर्ती जिलों कांगड़ा, ऊना, सिरमौर, सोलन आदि में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है, इसलिए आने वाले दिनों में यहां आवाजाही पर बंदिशें और बढ़ सकती हैं, ताकि संक्रमण को रोका जा सके, लेकिन अब पूरे प्रदेश में नई बंदिशें लगा दी गई हैं।
ये दुकानें तीन घंटों के लिए खुलेंगी
10 मई से सभी दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन सार्वजनिक राशन, दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं जैसे अनाज, किराना, फल, सब्जियों, डेयरी उत्पाद, मांस-मछली, पशु चारा, चारा, बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से से संबंधित दुकानें तीन घंटे तक खुल सकेंगी। हालांकि, यह समय सीमा फार्मेसी और चिकित्सा, दवाओं की दुकानों पर लागू नहीं होगी। डीसी अपने संबंधित जिलों के लिए समय निर्धारित करेंगे। अन्य सभी छूट और प्रतिबंध पांच मई को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार लागू रहेंगे। उधर, निर्माण सामग्री से संबंधित दुकानें
कोरोना कर्फ्यू में अब बंद रहेगी।
निजी वाहनों की आवाजाही भी बंद
निजी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। निजी वाहनों को उपयोग केवल मेडिकल और अन्य आपातकालीन जैसे कोविड-19 के लिए टीकाकरण, परीक्षण और उपचार के उद्देश्य लिए कर सकेंगे। आवश्यक, चिकित्सा और सार्वजनिक सेवाओं के वितरण के लिए उपयोग भी निजी वाहनों को अनुमति मिलेगी।