{"_id":"5e7cae4b8ebc3e6fbd569133","slug":"corona-buddhist-religious-leader-dalailama-praised-jairam-govt-will-give-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने की जयराम सरकार की प्रशंसा, देंगे दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने की जयराम सरकार की प्रशंसा, देंगे दान
Thu, 26 Mar 2020 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा
चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद मैक्लोडगंज स्थित निवास में अचानक अंतर्धान में चले गए बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा जयराम सरकार की मदद के लिए सामने आए हैं। गुरुवार को दलाईलामा ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो वायरस दुनियाभर में फैल रहा, हिमाचल ने उसे अभी तक रोके रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों के लिए भोजन, दवा जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रदान करने के लिए वह अपने ट्रस्ट से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से उठाए कदम वायरस के प्रसार को रोकने में प्रभावी होंगे।
विज्ञापन