कोरोना का खौफ: सरकारी दफ्तरों में स्क्रीनिंग के बिना प्रवेश पर रोक, फ्लू है तो मिलेगी छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अन्य लोगों को बिना सैनेटाइजर हाथ साफ किए प्रवेश पर रोक लगा दी है। सभी दफ्तरों के मुख्य द्वार पर प्रबंधक को सैनेटाइजर रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। खांसी, जुकाम, बुखार व अस्थमा जैसे मरीजों को कार्यालय में न आने को कहा है। अगले आदेश तक उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के लेकर अफवाह न फैलाएं। दफ्तरों में अधिकारियों को सिर्फ जरूरी बैठकें करनी होगी। रुटीन की बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होंगी। अधिकारियों को टूर न करने के भी निर्देश दिए हैं। 50 साल व इससे अधिक उम्र के लोग और गर्भवती महिलाओं को नियमित तौर पर दवाइयां लेने को कहा है। दफ्तरों में ज्यादातर काम ई-मेल से करने के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल के लिए खुशी की बात, कोई मामला नहीं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में कहा कि हिमाचल में कोरोना का कोई मामला नहीं है। 8 जिन संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। हिमाचल में बसों को सैनेटाइजर से स्प्रे की जा रही है।
बाहरी राज्यों से आने वाली हिमाचल में बिना सैनेटाइजर के नहीं घुसने दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से जो कदम उठाने थे, उठाए जा रहे है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूर है। यह खुशी की बात है कि हिमाचल में बीमारी का एक भी मामला नहीं है।