फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corna test not compulsory in IGMC

आईजीएमसी में अब ऑपरेशन से पहले नहीं होगा कोरोना टेस्ट

Tue, 05 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corna test not compulsory in IGMC
अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए दिशा निर्देश, बुखार, खांसी वाले मरीजों के होते रहेंगे टेस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में ऑपरेशन से पहले अब मरीजों के कोरोना टेस्ट नहीं होंगे। नई गाइडलाइन आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के इस टेस्ट को करवाना बंद कर दिया है। बाकायदा इसकी सूचना डॉक्टरों को भी जारी कर दी है।

आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि जिन मरीजों को बुखार, दर्द या खांसी की शिकायत होगी केवल उनके टेस्ट ही अस्पताल में किए जाएंगे। आईजीएमसी में रोजाना औसतन 60 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। कोरोना फैलने के बाद चिकित्सक ऑपरेशन से 24 घंटे पहले सभी मरीजों के कोरोना टेस्ट करवाते थे। मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सक ऑपरेशन करते थे। यही स्थिति एंडोस्कोपी करवाने आए मरीजों पर भी लागू रहती थी। अब नई गाइडलाइन के बाद इसे बंद कर दिया है। इस कारण कई बार अगली तारीख पर ही मरीज के ऑपरेशन की बारी आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed