फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cooch Behar Trophy: Himachal beats Uttarakhand by 137 runs

Cooch Behar Trophy: हिमाचल ने उत्तराखंड को 137 रन से हराया, लुहणू मैदान में हुआ मुकाबला

Mon, 11 Dec 2023 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 06:28 PM IST
सार

हिमाचल ने 81 रन से आगे खेलना शुरू किया। 162 रन पर चार विकेट के नुकसान पर हिमाचल ने पारी घोषित की और उत्तराखंड को 326 रन का लक्ष्य दिया। 

विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: Himachal beats Uttarakhand by 137 runs
कूच बिहार ट्रॉफी - फोटो : संवाद

विस्तार

 कूच बिहार ट्रॉफी में लुहणू मैदान में चल रहे मैच में हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 137 रन से हरा दिया। चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड की टीम 188 रन पर आउट हो गई। चौथे दिन का खेल धुंध के कारण डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। हिमाचल ने 81 रन से आगे खेलना शुरू किया। 162 रन पर चार विकेट के नुकसान पर हिमाचल ने पारी घोषित की और उत्तराखंड को 326 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। हिमाचल की ओर से अक्षित कंवर ने छह और राहुल सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। उत्तराखंड की ओर से राज्यवर्धन ने 74 और कप्तान संस्कार रावत ने 50 रन की पारी खेली। हिमाचल के अक्षित कंवर ने दोनों पारियों में 11 विकेट हासिल किए। लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। हिमाचल ने पहली पारी 378 और दूसरी पारी में 162 रन पारी घोषित की थी। उत्तराखंड की पहली पारी 215 ओर दूसरी पारी 188 रन पर सिमटी।

विज्ञापन


धर्मशाला में होगी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 46वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में होगी। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नरेश मनकोटिया ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल करेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर की दौड़ होगी। इसके अलावा ऊंची कूद, तिहरी कूद, पोल वाॅल्ट, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, रिले दौड़ और हैमर थ्रो री प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसी तर्ज पर महिला वर्ग के मुकाबले भी होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2017, 2018 और 2019 में भी धर्मशाला कॉलेज इस प्रतियोगिता का मेजबानी कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed