फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Convocation of himachal Central University on June 10, President will come

धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 10 जून को, राष्ट्रपति आएंगे

Tue, 17 May 2022 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 09:37 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि बीते दो साल से कोविड महामारी के कारण दीक्षांत समारोह नहीं हो पाया। अब 10 जून को होने वाले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
Convocation of himachal Central University on June 10, President will come
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 10 जून को होगा। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। प्रो. बंसल ने कहा कि बीते दो साल से कोविड महामारी के कारण दीक्षांत समारोह नहीं हो पाया। अब 10 जून को होने वाले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा वर्ष 2018-19 बैच के विद्यार्थियों और विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त शोधार्थियों को भी दीक्षांत समारोह में डिग्रियां दी जाएंगी। दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2017 की कुल डिग्रियां 585, वर्ष 2018 की 532 और वर्ष 2019 की 605 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन


छात्राओं को मिलेंगे अधिक स्वर्ण पदक
प्रो. बंसल ने बताया कि वर्ष 2017 के कुल स्वर्ण पदक 23, वर्ष 2018 के 25, वर्ष 2019 के लिए 26 स्वर्ण प्रदान किए जाएंगे। इनमें 49 स्वर्ण पदक छात्राओं को और 25 पदक छात्रों को मिलेंगे। समारोह में कुल 56 को विद्यावाचस्पति की उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी। इनमें 20 छात्र और 36 छात्राएं शामिल हैं। धर्मशाला कॉलेज के सभागार में दीक्षांत समारोह होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed