फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   convocation at agriculture university palampur.

19 को गोल्ड मेडल, 686 को मिली डिग्री

Thu, 13 Nov 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Updated Thu, 13 Nov 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
convocation at agriculture university palampur.

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 12वां दीक्षांत समारोह में मनाया गया। इसमें राज्यपाल उर्मिला सिंह मुख्यातिथि तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। दीक्षांत समारोह में एसएससी व पीएचडी कर चुके 686 छात्रों को डिग्रीयां हासिल हुई।

विज्ञापन


इनमें से 317 छात्रों ने समारोह में डिग्रीयां ली। साथ ही कई छात्रों को गोल्ड मैडल भी दिए गए। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने छात्रों से नवीनतम जानकारी के साथ दक्षता स्तरोन्नयन पर बल दिया ताकि वह व्यवसाय में आने वाली हर चुनौती को प्रभावी तरीके से निपट सकें।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र के विकास के लिए शोध महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। विविध जलवायुगत परिस्थितियों के अनुरूप फसलों की नई किस्मों को विकसित करने और नई तकनीक के लिए गहन शोध किया जाना चाहिए, जो किसानों के लिए सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


686 को डिग्री, 19 को गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में एसएससी तथा पीएचडी कर चुके 686 छात्रों को डिग्रियां हासिल हुईं। हालांकि, इनमें से 317 छात्रों ने समारोह में डिग्रियां लीं। इसके साथ ही डेढ़ दर्जन छात्रों को गोल्ड मेडल भी दिए गए। गोल्ड मेडल और डिग्री हासिल कर छात्रों के चेहरे चहक उठे।


इनको मिले गोल्ड मेडल
कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में राजेश राजपूत, शिवानी कटोच, माधवी अवस्थी, अश्लेशा, जींटू दता, अनुराधा, रोहित सधाना, श्वेता शामवी, निश्तारा रंधावा, विवेक कैला, किशानी, हिमानी धांजे, शैला बिंद्रा, प्रियंका लखनपाल, जूवेरिया जिलानी, सौरभ चावला, मनोज कुमार, बृजेश भारद्वाज, निशांत सिंह रणौत को गोल्ड मेडल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed