फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Convocation and passing out parade of 30 new forest range officers in Sunder nagar Mandi Himachal

देश को मिले 30 नए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, परिजनों ने लगाए कंधों पर स्टार

Thu, 05 Sep 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Convocation and passing out parade of 30 new forest range officers  in Sunder nagar Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजर्स कॉलेज सुंदरनगर में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का चौथा दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड हुई। इसमें वन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य अतिथि थे। विधायक राकेश जंवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। पासिंग आउट परेड में डेढ़ साल का प्रशिक्षण लेने वाले देश के विभिन्न राज्यों के 30 फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ने शपथ ग्रहण ली।

विज्ञापन


वन मंत्री ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने नव प्रशिक्षित फॉरेस्ट ऑफिसर को बधाई दी और आग्रह किया कि सभी ऑफिसर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लगन तथा मेहनत से अपनी जिम्मेवारी को पूरा करें। प्रशिक्षुओं के अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बैज सेरेमनी में अपने लाडलों के कंधों पर स्टार लगाए। 
विज्ञापन


गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार राज्य की वन संपदा, पर्यावरण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठा रही है। कैंपा के तहत मिली 1660.72 करोड़ की राशि को गवर्निंग बाडी की बैठक के बाद चरणबद्ध तरीके से खर्चा जाएगा। विधायक राकेश जंवाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वनों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए वन महकमे की मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार, अतिरिक्त मुख्य वन अरण्यपाल एचएस डोगरा, कॉलेज के निदेशक किरूपा शंकर, एसडीएम राहुल चौहान संयुक्त निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान सीएल जोशी, अरण्यपाल उपासना पटियाल सहित कई वन अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed