{"_id":"6b02f24914736276e30ccbc6","slug":"conville-titans-defeated-indian-saga-royals-shimla-news-c-19-sml1002-823931-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कनविल्स टाइटंस ने इंडियन सागा रॉयल्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कनविल्स टाइटंस ने इंडियन सागा रॉयल्स को हराया
विज्ञापन
प्रो एचपीसीएल क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, इंडियन सागा रॉयल्स 27 रन पर ढेर
कनविल्स टाइटंस ने 11 गेंदों में हासिल कर लिया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पंथाघाटी के पास शिमला खेल मैदान में चल रही प्रो एचपीसीएल सीजन-4 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन तीन मुकाबले खेले गए। इनमें इंडियन सागा रॉयल्स और कनविल्स टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में कनविल्स टाइटंस ने जीत दर्ज की। इसके अलावा नाइट हॉक्स और साइबरबेल्स टेक टाइटंस ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के पांचवें दिन पहला मुकाबला नाइट हॉक्स और इंडियन सागा रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें नाइट हॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील ठाकुर ने 25 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। वहीं सनी ने 13 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन सागा रॉयल्स की टीम 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। इस तरह नाइट हॉक्स ने मुकाबला 97 रन से अपने नाम किया। दिन के दूसरे मुकाबले में शिमला रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाए।
टीम की ओर से राहुल सेन ने 25 गेंदों में 46 रन, ऋषि धवन ने 28 गेंदों में 44 रन और विक्की राणा ने 16 गेंदों में 40 रन की पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइबरबेल्स टेक टाइटंस कोटखाई ने 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से नीतिश शर्मा ने 32 गेंदों में 62 रन और हर्ष शर्मा ने 21 गेंदों में 33 रन की अहम पारियां खेलीं। प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मुकाबले में कनविल्स टाइटंस के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। टीम ने इंडियन सागा रॉयल्स को महज 27 रन पर समेट दिया। इंडियन सागा रॉयल्स की पूरी टीम 11.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। कनविल्स टाइटंस की ओर से लक्की ठाकुर और बॉबी अमित ने तीन-तीन विकेट झटककर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके जवाब में कनविल्स टाइटंस ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 1.5 ओवर में 28 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम ने 11 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आयोजक कमेटी के सदस्य स्वपनिल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांच लगातार बढ़ रहा है। पांचवें दिन के एक मुकाबले में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 3 दिसंबर को होगा।