फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   controversy over declaring mahendra singh Dhoni as state guest in shimla visit

धोनी को स्टेट गेस्ट बनाने पर गहराया विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Tue, 28 Aug 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
controversy over declaring mahendra singh Dhoni as state guest in shimla visit

प्रदेश सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में नाम कमा चुके महेंद्र सिंह धोनी को राज्य अतिथि घोषित किए जाने के मामला तूल पकड़ चुका है।सचिवालय सामान्य प्रशासन ने धोनी को राज्य अतिथि घोषित किया है।

विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कि धोनी ही नहीं बल्कि अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में ख्याति प्राप्त चुके खिलाड़ियों के लिए भी सरकार राज्य अतिथि बनाने को नीति बनाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य खेलों के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को राज्य अतिथि बनाने के लिए नियम बनाए। इससे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट गेस्ट घोषित कर सम्मान देने का प्रयास किया

controversy over declaring mahendra singh Dhoni as state guest in shimla visit

उन्होंने कहा कि जिस तरह से धोनी को राज्य अतिथि बनाया गया है ठीक उसी तरह अन्य खिलाड़ियों को भी राज्य अतिथि बनाकर उनका भी मान बढ़ाया जाना चाहिए।

अन्य खेलों से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय भी देश का नाम समूचे विश्व में रोशन करते हैं लेकिन उनके साथ भेदभाव की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस हमेशा हर मामले में नकारात्मक रवैया अपनाती है।

खली जोकि हिमाचल से तालुक रखते है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल व देश का नाम रोशन करते रहे हैं, उनके मामले में भी कांग्रेस ने नकारात्मक रुख ही अपनाया था, वहीं अब यही काम धोनी के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है ऐसे में हिमाचल ने उन्हें स्टेट गेस्ट घोषित कर सम्मान देने का प्रयास किया है हालांकि उनके रहने और आने जाने का प्रबंध वह खुद कर रहे हैं। हिमाचल सरकार सिर्फ  उनकी उचित सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed