फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Controversy erupts over religious remarks at HPU; ABVP protests

Shimla News: एचपीयू में धार्मिक टिप्पणियों पर विवाद, एबीवीपी ने जताया विरोध

Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over religious remarks at HPU; ABVP protests
कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बोले, कक्षा के भीतर धार्मिक टिप्पणी करना गलत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के लोक प्रशासन विभाग में कक्षा के भीतर धार्मिक टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि तीन अज्ञात बाहरी व्यक्तियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म, धार्मिक ग्रंथों और आराध्य देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं जिससे परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।


संबंधित व्यक्ति सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर भाषण देने के बहाने कक्षा में पहुंचे लेकिन बाद में विषय से हटकर धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करने लगे। आरोप है कि इस दौरान मनुस्मृति के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए और भगवान श्रीराम तथा रामसेतु के संदर्भों को भी नकारा गया। एबीवीपी का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच की जिसमें यह सामने आया कि संबंधित व्यक्तियों के पास विश्वविद्यालय प्रशासन की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी। परिषद ने आरोप लगाया कि विभाग के एक प्राध्यापक ने अपने स्तर पर बिना लिखित अनुमति के बाहरी लोगों को कक्षा में बुलाया। परिषद इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का उपयोग किसी धर्म विशेष के खिलाफ प्रचार के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि तीनों व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और संबंधित प्राध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो। साथ ही भविष्य में बाहरी गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article