फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Contractor killed in Sirmaur's Kalaamb over money transaction, third murder within eight days

Sirmour: पैसों के लेनदेन पर सिरमौर के कालाअंब में ठेकेदार की हत्या, आठ दिन के भीतर तीसरा मामला

Fri, 28 Oct 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 08:51 PM IST
सार

सिरमौर जिले में आठ दिन के भीतर तीसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। अभी पच्छाद के चमेंजी पंचायत में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि गुरुवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक ठेकेदार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Contractor killed in Sirmaur's Kalaamb over money transaction, third murder within eight days
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आठ दिन के भीतर तीसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। अभी पच्छाद के चमेंजी पंचायत में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि गुरुवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक ठेकेदार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसकी पहचान 40 वर्षीय अरविंद सिंह, पुत्र बचा सिंह, निवासी गांव बहुआरा हरिबंस, डाकघर राजपुर, तहसील केसरिया थाना कल्याणपुर (बिहार) के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि मृतक अरविंद सिंह जोहड़ों इलाके में स्थित अंबिका अलॉयज नामक औद्योगिक इकाई में ठेकेदार के तौर पर काम करता था। अरविंद सिंह रमेश राजबर पुत्र विश्वनाथ राजबर, निवासी गांव छतीराम परतावल, बाजार एमडीजी महाराज गंज नोतनवा (उत्तर प्रदेश) के साथ रहता था।

विज्ञापन


रमेश भी अरविंद के पास ही काम करता था। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी बीच रमेश ने ठेकेदार अरविंद सिंह को लोहे की किसी चीज से मौत के घाट उतार दिया। कालाअंब पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कालाअंब पुलिस हर पहलू से गहनता से छानबीन में जुटी हुई है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने हत्या की की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की हत्या के मामले में आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed