फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contract nurses will be regularized, recruitment on 377 posts of nurses in himachal.

सीएम ने हजारों नर्सों को दिया बड़ा तोहफा, 377 पदों पर भर्ती की भी घोषणा

Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
contract nurses will be regularized, recruitment on 377 posts of nurses in himachal.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा की है कि प्रदेश में पांच साल का सेवाकाल पूरा कर चुकीं आरकेएस और अनुबंध नर्सें नियमित होंगी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हजारों नर्सों का आहार भत्ता छह रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा की है कि प्रदेश में पांच साल का सेवाकाल पूरा कर चुकीं आरकेएस और अनुबंध नर्सें नियमित होंगी।

विज्ञापन


नर्सों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय में अलग से प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। ये घोषणाएं सीएम वीरभद्र सिंह ने बुधवार को आईजीएमसी शिमला में अंतरराष्ट्रीय नर्र्सेज दिवस के समापन समारोह में कही। सीएम वीरभद्र सिंह ने ये भी घोषणा की कि रोगी कल्याण समिति की ओर से नर्सों को अनुबंध पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय में एक अलग खंड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें नर्सों का अपना कार्यालय हो। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं और इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थान खोले अथवा स्तरोन्न किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सों के 377 पद भरेंगे, चयन आयोग को भेजा मामला

contract nurses will be regularized, recruitment on 377 posts of nurses in himachal.
अंतरराष्ट्रीय नर्सिज दिवस के समापन अवसर पर डॉ. रमेश चंद को हरदयाल चौहान मेमोरियल अवार्ड दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि नर्सों की चिकित्सकों से अधिक जिम्मेवारी होती है, क्योंकि वे रोगियों के इलाज के समय और बाद में एक उपकारी भूमिका का निर्वहन करती हैं। उन्होंने नर्सिंग एसोसिएशन की मांगों का भी समर्थन किया।

कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ के 4025 पद मंजूर करने के अलावा आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कालेज नाहन में नर्सों की कमी को पूरा करने के लिए नर्सों के 377 पदों को भरने का मामला राज्य कर्मचारी आयोग हमीरपुर को भेजा गया है।

नर्सों के अलग सेल के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है तथा इस पर भी विचार किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने आरकेएस नर्सों को अनुबंध पर नियुक्त करने तथा पांच वर्ष सेवाओं के बाद उन्हें नियमित करने की मांग का समर्थन किया।

डॉ. रमेश चंद को अवार्ड
अंतरराष्ट्रीय नर्सिज दिवस के समापन अवसर पर डॉ. रमेश चंद को हरदयाल चौहान मेमोरियल अवार्ड दिया गया।

अब यहां बनेगा आईजीएमसी का ओपीडी ब्लॉक

contract nurses will be regularized, recruitment on 377 posts of nurses in himachal.
ऑकलैंड सुरंग के समीप आईजीएमसी का बहुमंजिला ओपीडी खंड जल्द बनकर तैयार होगा। - फोटो : अमर उजाला

ऑकलैंड सुरंग के समीप आईजीएमसी का बहुमंजिला ओपीडी खंड जल्द बनकर तैयार होगा। केएनएच में राज्य एवं शिशु अस्पताल बनेगा, जो आईजीएमसी का हिस्सा होगा। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिज दिवस के मौके पर आईजीएमसी में कही।

उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में बन रहे सुपर स्पेशियेलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। संस्थान को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। आईजीएमसी का अलग से परिसर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है ताकि बीमार मरीजों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों में न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि इससे मरीजों का खर्चा भी कम होगा। कहा कि चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ को समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए तथा अपनी कार्यशैली में मानवीय संवेदनाओं को शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed