फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Consumers will be able to pay electricity bills of multiple meters at once, the board has started this facilit

Himachal: कई मीटरों के बिजली बिलों का एक साथ भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता, बोर्ड ने शुरू की सुविधा

Tue, 02 Sep 2025 04:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड की ओर से प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
Consumers will be able to pay electricity bills of multiple meters at once, the board has started this facilit
बिजली बिल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन सुविधाओं में और बढ़ोतरी की है। अब कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपने नाम से लगाए गए कई विद्युत मीटरों के बिजली बिलों का एक साथ ही भुगतान कर सकेंगे है। बोर्ड के सलाहकार लोक संपर्क अनुराग पराशर ने कहा है कि नया मल्टीपल बिल भुगतान पोर्टल विद्युत उपभोक्ताओं के कई विद्युत खातों के बिजली बिलों को भुगतान एक ही बार करने का एक कुशल समय बचाने का सुविधाजनक तरीका है।

विज्ञापन

बिजली बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.hpseb.in पर उपलब्ध क्विक पेमेंट ऑप्शन पर मल्टीपल बिल भुगतान पोर्टल जोड़ा गया है। इस पोर्टल पर जाकर उपभोक्ता, मीटर खातों को लिंक कर सकते हैं। इसके बाद ग्रुप बनाकर सभी मीटर खातों को जोड़ सकते हैं। मल्टीपल उपभोक्ता आईडी लिंक को समूह बनाने के बाद, उसमें कई उपभोक्ता आईडी जोड़ सकते हैं। पोर्टल आपको अपनी सभी पंजीकृत उपभोक्ता आईडी लिंक करने या समूह में लिंक करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार केवल विशिष्ट आईडी चुनने की सुविधा देता है। किसी भी समय किसी मौजूदा समूह में नई उपभोक्ता आईडी आसानी से जोरी जा सकती है या पहले से जोड़ी गई आईडी हटाई जा सकती है। उपभोक्ताओं को पूर्ण अधिकार इस सुविधा में प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समूहों को आसानी से बनाकर यह पोर्टल, कुछ ही चरणों में नए समूह बनाने, मौजूदा समूहों को हटाने, समूह में उपभोक्ता आईडी जोड़ने और हटाने में सक्षम बनाता है। समूह का नाम, उपभोक्ता पते और लंबित बिल जैसी विस्तृत जानकारी एक ही समेकित दृश्य में देखी जा सकेगी। इससे हर चीज पर नजर रखना आसान होगा। भुगतान करते समय, उपभोक्ताओं के पास चुनिंदा उपभोक्ता आईडी के लिए भुगतान करने, सभी लिंक की गई उपभोक्ता आईडी के लिए एक साथ भुगतान करने या अग्रिम राशि का भुगतान करने का विकल्प होगा।

विज्ञापन

सभी बिलों का एक साथ भुगतान करने और तुरंत पुष्टि प्राप्त करने के लिए यह प्रणाली पूरे समूह के लिए एक ही भुगतान करने और अपने रिकॉर्ड के लिए तुरंत रसीद प्राप्त करने की अनुमति भी देगी। इसके अलावा पोर्टल में एक वर्चुअल असिस्टेंट भी शामिल है, जिसे नीड हेल्प बटन पर क्लिक करके प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा पोर्टल को आसानी से नेविगेट करने में मदद करने के लिए स्पष्ट निर्देश और चरण-दर-चरण मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed